कार रिव्‍यूज

बिग बी के काफिले में जुड़ी 60 साल पुरानी विंटेज कार, मुंबई की सड़कों पर चलाते आए नजर

बिगबी के पास एक से बढ़कर एक आलीशान कारें है, लेकिन इस बार जो उन्होने कार खरीदी है उसे खरीदने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2020, 2:34 PM IST
amitabh vintage
amitabh vintage

नई दिल्ली: बॉलीवुड और लग्जरी कारों का रिश्ता बेहद पुराना है। बड़ी आलीशान गाड़ियां बी-टाउन स्टार्स के लिए कोई नई बात नहीं है । और अमिताभ बच्चन का नाम भी कोई अपवाद नहीं है। बिगबी के पास एक से बढ़कर एक आलीशान कारें है, लेकिन इस बार जो उन्होने कार खरीदी है उसे खरीदने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

अमिताभ ने खुद माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर इस कार के साथ अपनी पिक्चर शेयर करते हुए ये बात कही । अमिताभ का ट्वीट और पिक्चर आप नीचे देख सकते हैं।

दरअसल इस बार बिगबी ने कोई आम कार नहीं बल्कि 1938 के दशक में लॉन्च हुई Ford prefect विंटेज कार को खरीदा है। इस कार को 1961 में बंद कर दिया गया था । और लॉन्चिंग के वक्त इस कार की कीमत 2200 पाउंड से लेकर 3520 पाउंड तक जाती थी यानि भारतीय रुपए में इस कार की कीमत उस वक्त 2 लाख से ज्यादा थी ।

हालांकि अमिताभ ने इस कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन इस विंटेज कार की कीमत 50-80 लाख रुपए के बीच होने की उम्मीद है। खैर भले ही इस कार की कीमत का खुलासा नहीं हुआ लेकिन रविवार को मुंबई की सड़कों पर नजर आई इस कार के कुछ फीचर्स हम आपको जरूर बता सकते हैं।

इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन लगाया गया है तथा इसे 3 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। फोर्ड प्रीफेक्ट की अधिकतम गति 98 किमी/घंटा तथा यह 0 से 80 किमी/घंटा की गति प्राप्त करने के लिए 22.8 सेकंड का समय लेती है। 4 दरवाजों वाली ये कारअपने जमाने की सबसे सस्ती कार होती थी ।

हालांकि बिगबी ने इस कार में कोई बदलाव किया या नहीं या कहां से खरीदी इसके बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Updated on:
9 Mar 2020, 2:34 PM IST
Published on: