4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अप्रैल में लॉन्च होगी mahindra की पॉवरफुल XUV300, फोर्ड इकोस्पोर्ट से होगा मुकाबला

BS6 एमिशन नॉर्म्स वाला ये 3 सिलेंडर इंजन 130hp की पॉवर और 230nm का टॉर्क जनरेट करेगा । यानि ये पहले से ज्यादा पॉवरफुल होगा । ट्रांसमिशन के लिए इस कार में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 9 Mar 2020, 2:16 PM IST

mahindra-xuv300

mahindra-xuv300

नई दिल्ली: महिन्द्रा अपनी मशहूर कार Mahindra XUV300 के स्पोर्ट्स वेरिएंट को लाने की तैयारी कर रही है । इस कार को जब से लोगों ने ऑटो एक्सपो में देखा है तभी से लोग इस कार का इंतजार कर रहे हैं। अब कंपनी ने इस कार को अप्रैल मेंं लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं इस स्पोर्ट्स वेरिएंट में क्या खास मिलने वाला है ।

इंजन- Mahindra XUV300 के स्पोर्ट्स वेरिएंट में सबसे बड़ा बदलाव इंजन का होगा कंपनी इस कॉम्पैक्ट suv को 1.2 लीटर के टर्बोचार्ज्ड गैसोलीन डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन के साथ लॉन्च करेगी । BS6 एमिशन नॉर्म्स वाला ये 3 सिलेंडर इंजन 130hp की पॉवर और 230nm का टॉर्क जनरेट करेगा । यानि ये पहले से ज्यादा पॉवरफुल होगा । ट्रांसमिशन के लिए इस कार में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा ।

होली पर बदरंग हो जाए कार तो करें ये काम, फिर हो जाएगी नई जैसी

आपको मालूम हो कि इस इंजन के चलते Mahindra XUV300, Ford EcoSport को पछाड़ते हुए इस सेगमेंट की सबसे पॉवरफुल कार बन जाएगी । Ford EcoSport का इंजन 123hp की पॉवर जनरेट करता है। ( 1 लीटर इंजन वाली ecosport के बंद होने के बाद कंपनी इसी इंजन को अल्टरनेट के रूप में यूज करेगी )

जुड़ेंगे नए फीचर्स – स्पोर्ट्स वेरिएंट में कई सारे कॉस्मेटिक चेंज मिलने वाले हैं। कंवेशनल मॉडल से अलग करने के लिए इस कार के फ्रंट डोर्स में 'Sportz’ लिखा हुआ है। इंटीरियर की बात करें तो अंदर ऑल ब्लैक की थीम के साथ डैशबोर्ड पर रेड का टच दिया गया है। और सीट्स पर भी रेड थ्रेड से स्टिचिंग की गई है।

फिर शुरू हुआ Gypsy का उत्पादन लेकिन नहीं खरीद पाएंगे आप

इन कारों से होगा मुकाबला- Mahindra XUV300 'Sportz’ का मुकाबला Hyundai Venue, Tata Nexon, Ford EcoSport और Maruti Suzuki Vitara Brezza जैसी कारों से होगा ।