
Maruti Gypsy
नई दिल्ली: हम आपको पहले ही खबर दे चुके हैं कि मारुति अपनी पॉपुलर कार जिप्सी का उत्पादन बंद कर रही है । लेकिन अब खबर आ रही है कि फरवरी के महीने में 70 जिप्सी की यूनिट डिलीवर की गई है और अब कंपनी एक बार फिर से इन कारों का उत्पादन शुरू कर रही है।
आपको बता दें कि मार्च 2019 में जिप्सी का उत्पादन बंद हो गया है। लेकिन इंडियन आर्मी ने 3051 यूनिट्स की मांग की जिस वजह से कंपनी ने इन कारों का उत्पादन फिर से शुरू किया गया है। सुरक्षा कारणों से बंद किये जाने के बावजूद भी सेना की मांग को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा मंत्रालय ने खास इजाजत दी थी। यही वजह है कि ये कार आम आदमी के लिए उपलब्ध नहीं होगी ।
ऑफरोडिंग पसंद करने वालों के बीच जिप्सी बेहद पॉपुलर है। इंजन की बात करें तो जिप्सी में 1.3 लीटर जी-सीरीज पेट्रोल इंजन लगाया गया है जो 80 बीएचपी का पॉवर व 130 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आने वाली इस फोर-व्हील ड्राइव की डिमांड अभी भी काफी है लेकिन कंपनी ने इसे bs6 इंजन में अपग्रेड नहीं किया है।
Updated on:
9 Mar 2020, 11:07 AM IST
Published on:
9 Mar 2020, 11:07 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.