कार रिव्‍यूज

आनंद महिन्द्रा को भाया रिक्शेवाले का अंदाज, गिफ्ट करेंगे ये कार

महिंद्रा ने हाल ही में राइज के नाम से उनकी एक कंपनी भी है, जो पहले Peugeot Motorcycles के नाम से जानी जाती थी।

2 min read

नई दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्वीट्स और दरियादिली के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। कई लोगों की मदद करने के बाद अब आनंद महिंद्रा ने इस बार एक रिक्शेवाले की मदद करने का निश्चय किया है। इस रिक्शे वाले के अंदाज से महिन्द्रा प्रमुख इतने खुश हुए कि उन्होने रिक्शेवाले को गाड़ी देने का ऐलान कर दिया।

ये है पूरा मामला-

आनंद महिंद्रा के ट्विटर अकाउंट पर नीरज प्रताप सिंह नाम के एक शख्स ने एक ट्वीट साझा किया। नीरज ने एक रिक्शे वाले की पिक्चर शेयर की जिसने अपने रिक्शे के पीछे की तरफ महिंद्रा की कारों पर आने वाला लोगो (एंब्लम) लगाया हुआ था। पिक्चर साझा करने वाले शख्स ने आनंद महिंद्रा से इस पर प्रतिक्रिया मांगी।

तब आनंद ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया ‘नीरज शायद तुम्हें यह मजाकिया लगा होगा और हां यह है भी, खासतौर पर तब, जब लोगो नीचे की तरफ लगाया गया है। लेकिन मैं इससे बेहद रोमांचित हूं, और हम उसे चलाने के लिये एक नया अपग्रेडेड वाहन देंगे, ताकि वह जिंदगी में ‘Rise’ कर सके।‘

ट्वीट में दिया हिंट-

आपको बता दें महिंद्रा ने हाल ही में राइज के नाम से उनकी एक कंपनी भी है, जो पहले Peugeot Motorcycles के नाम से जानी जाती थी। इस फ्रेंच कंपनी को हाल ही में महिंद्रा ने खरीदा है। यह कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए जानी जाती है।

पहले भी दे चुके हैं गाड़ियां-

यह पहली बार नहीं है कि जब आनंद महिंद्रा ने किसी शख्स को गाड़ी गिफ्ट की हो। इसस पहले अक्टूबर में ही मैसूर के एक शख्स कृष्ण कुमार को Mahindra KUV 100 NXT गिफ्ट की थी। वह शख्स स्कूटर पर अपनी मां को तीर्थ यात्रा कराने ले जा रहा था।

Updated on:
28 Nov 2019 03:50 pm
Published on:
28 Nov 2019 03:49 pm
Also Read
View All