कार रिव्‍यूज

भारत में लॉन्च हुई Audi A6, फीचर्स जानकर झूम जाएंगे आप

कार के अंदर ट्विन-टच इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, वर्चुअल कॉकपिट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सन पॉजिशन सेंसर के साथ 4 जोन एयर कंडीशनिंग दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2019, 3:40 PM IST
audi_a6_n.jpg

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की मौजूदगी में जर्मन लग्जरी कार निर्माता Audi ने भारत में अपनी नई सेडान कार A6 को लॉन्च कर दिया है। 54.20 लाख से 59.20 लाख रुपये की रेंज में लॉन्च हुई इस कार का काफी लंबे समय से इंतजार हो रहा था। हमेशा की तरह इस बार भी ऑडी अपने कस्टमर्स के लिए कुछ खास लेकर आई है। क्या है इस कार की खूबियां चलिए आपको बताते हैं।

पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च हुई ये कार दिखने में अग्रेसिव और शार्प है।स्ट्रॉन्ग इम्प्रेशन के लिए बोनट पर नई मस्क्युलर लाइन्स दी गई हैं। कार में बड़ी सिंगल फ्रेम ग्रिल और एलईडी डीआरएल के साथ नए एलईडी हेडलैम्प हैं।

इंटीरियर की बात करें तो इस कार का इंटीरियर एकदम नया है। कार के अंदर ट्विन-टच इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, वर्चुअल कॉकपिट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सन पॉजिशन सेंसर के साथ 4 जोन एयर कंडीशनिंग, डोर शोलडर्स, गेस्चर बेस्ड ट्रंक लिड ऑपनिंग जैसे कई फीचर्स देखने को मिलते हैं।

सेफ्टी के लिए कार में 8 एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स और 360 डिग्री कैमरा दिया गया है।

इंजन – audi a6 में में 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 240 bhp का पावर और 370 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। कार का इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। कार की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। और 100 किमी की स्पीड पकड़ने में इसके महज 6.8 सेकेंड का टाइम लगता है। इसका माइलेज 14.11 किलोमीटर प्रति लीटर होने का दावा किया जा रहा है।

Updated on:
24 Oct 2019, 3:40 PM IST
Published on: