
नई दिल्ली: हरियाणा के चुनावी दंगल में दुष्यंत चौटाला एक बड़ा नाम बनकर उभर रहे हैं। भारत के सबसे युवा सांसद का खिताब रखने वाले दुष्यंत हरियाणा चुनाव में 12 सीटों पर आगे चल रहे हैं। यानि हरियाणा की राजनीति में चौटाला किंग मेकर बनकर उभर रहे हैं। खैर ये तो बात हुई राजनीति की लेकिन राजनीति के अलावा भी कुछ है जो दुष्यंत को पसंद आता है वो है इनकी गाड़ी । दुष्यंत को उनकी टोयोटा फॉर्च्यूनर में अक्सर सवारी करते देखा जाता है। चुनाव आयोग के सामने पेश किये गए हलफनामे में दुष्यंत ने खुद को इस गाड़ी का मालिक बताया है। करोड़ों की संपत्ति वाले दुष्यंत को आखिर यही गाड़ी क्यो पसंद इसकी वजह बेहद खास है। दरअसल धाकड़ इंजन वाली फॉर्च्यूनर अपने फीचर्स की वजह से इनकी फेवरेट है तो चलिए आपको बताते हैं इस कार के बारे में ।
पॉवर और इंजन- यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों का विकल्प भी मिलता है।
इंजन और पावर की बात की जाए तो Toyota Fortuner में 2755 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इन-लाइन इंजन दिया गया है जो कि 3400 Rpm पर 177 Ps की पावर और मैनुअल ट्रांसमिशन 1400-2600 Rpm पर 420 Nm का टार्क जनरेट करता है और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 1600-2400 Rpm पर 450 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस 4×4 एसयूवी फॉर्च्यूनर पेट्रोल इंजन के ऑप्शन में भी आती है। कीमत की बात करें तो टोयोटा फॉर्च्यूनर की एक्स शोरूम कीमत 27,83,000 रुपये है।
सेफ्टी फीचर्स – टोयोटा में सेफ्टी के लिए एयरबैग, पैसेंजर एयरबैग, साइड एयरबैग, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स- डिस्ट्रिब्यूशन, ट्रैक्शन कंट्रोल, इंजन इंमोबिलाइजर, सेंट्रल लॉकिंग, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, पावर डोर लॉक, ऑटोमेटिक हेडलैंप, ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर्स, रियर वाइपर, हेडलैंप बीम एडजस्टर जैसे फीचर्स दिये गए हैं। इसके अलावा इस कार में ब्रेक असिस्ट, हिल असिस्ट जैसे ऑप्शन भी दिये गए हैं। वहीं माइलेज की बात करें तो इस एसयूवी का माइलेज 10-14 के बीच में होने का दावा किया जाता है।
Updated on:
24 Oct 2019, 2:42 PM IST
Published on:
24 Oct 2019, 2:41 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.