कार रिव्‍यूज

BS4 कारों पर मिल रहा पूरे 5 लाख तक का बंपर डिस्काउंट, 1 अप्रैल से पहले खत्म करना है स्टॉक

ये डिस्काउंट तकरीबन 5 लाख तक का है ऐसे में ये मौक़ा कार खरीदने के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है, तो चलिए जानते हैं कि कौन सी कंपनी की कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है।
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2020, 11:36 AM IST
BS4 Car Discount
BS4 Car Discount

नई दिल्ली: भारत में 1 अप्रैल 2020 से जितनी भी ऑटोमोबाइल कंपनियां हैं वो सिर्फ नये BS6 नॉर्म्स वाले ही वाहनों की बिक्री करेंगी। आपको बता दें कि पुराने BS4 वाहनों की बिक्री को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन कंपनियों के पास पुरानी कारों का स्टॉक बचा हुआ है वो स्टॉक क्लियर करने के लिए अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। ये डिस्काउंट तकरीबन 5 लाख तक का है ऐसे में ये मौक़ा कार खरीदने के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है, तो चलिए जानते हैं कि कौन सी कंपनी की कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है।

Jeep Compass

Jeep Compass BS4 पर कंपनी 2 लाख रुपये का मैक्सिमम डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हाल ही में कंपनी ने इस कार का BS6 वर्जन लॉन्च किया था। मार्केट में इस कार की कीमत 21.92 लाख रुपये है।

Renault Duster

रेनॉ की पॉपुलर एसयूवी डस्टर के BS4 वेरिएंट पर कंपनी पूरे 2 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलने वाला है। Renault Duster की कीमत 7.95 लाख से शुरू होती है।

Honda CRV

अगर डिस्काउंट की बात करें तो Honda की CR-V BS4 पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये डिस्काउंट 5 लाख का है जिसमें कैश डिस्काउंट के साथ अन्य ऑफर्स भी हैं। होंडा सीआरवी एक बेहद ही पॉपुलर एसयूवी है। इस कार की कीमत 28.15 लाख से शुरू होती है।

Mahindra Alturas G4

Mahindra And Mahindra की Alturas G4 BS4 पर भी कंपनी पूरे 2.9 लाख रुपये का बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर भी शामिल है। इस कार की कीमत 27.7 लाख से शुरू होती है।

Published on: