4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाईटेक गैजेट्स से कारों की सुरक्षा में सेंध लगा रहे चोर, ऐसे रख सकते हैं सुरक्षित

अगर आपने नई कार खरीदी है या अपनी पुरानी कार को कार चोरों से बचाना चाहते हैं तो हम आपको ऐसे गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी कार को पूरी तरह से सुरक्षित रखते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 17 Feb 2020, 3:51 PM IST

Anti Theft Car Gadgets

Anti Theft Car Gadgets

नई दिल्ली: भारत में कार खरीदना आम है लेकिन कार को सुरक्षित रख पाना एक मुश्किल टास्क है। दरअसल आजकल कार चोर बेहद ही हाईटेक हो गए हैं ऐसे में कार चोरी ( car theft ) की घटनाएं आम होती जा रही हैं। अगर आपने नई कार खरीदी है या अपनी पुरानी कार को कार चोरों से बचाना चाहते हैं तो हम आपको ऐसे गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी कार को पूरी तरह से सुरक्षित रखते हैं।

डीलरशिप पर स्पॉट की गई Toyota Vellfire, जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च

Anti-Theft Car Steering Wheel Lock

अगर आप अपनी कार के स्टीयरिंग में Anti-Theft Car Steering Wheel Lock लगवा लें तो चोरों से कार को बचाया जा सकता है। दरअसल ये लॉक स्टीयरिंग व्हील में फिट हो जाता है तो अगर चोर कार का दरवाज़ा भी खोल लेते हैं तो कार को कहीं भी ले कर नहीं भाग सकते क्योंकि स्टीयरिंग व्हील पर जो लॉक होता है उसकी वजह से इसे चलाया नहीं जा सकता। मार्केट में इस लॉक की कीमत 1,000 रुपये है।

Realtime GPS Tracker

रियल टाइम जीपीएस ट्रैकर आपके स्मार्टफोन से एक ऐप की मदद से कनेक्ट रहता है और कार की रियल टाइम लोकेशन भेजता रहता है फिर चाहे कार स्टार्ट हो या नहीं, ऐसे में अगर कार चोरी भी हो जाए तो आप इस जीपीएस की मदद से कार को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं और कार चोरी होने से बचा सकते हैं। इस जीपीएस ट्रैकर की कीमत 1,999 रुपये है।

Burgman Street BS6 स्कूटर मार्केट में लॉन्च, फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से होगी लैस

Antitheft Car Window Door Alarm

ये अलार्म बेहद ही ख़ास होता है और जैसे ही आपकी कार को कोई चोर टच करता है तो अलार्म हाई फ्रीक्वेंसी पर बजने लगता है। इस अलार्म की आवाज़ इतनी तेज़ होती है कि आसानी से 500 मीटर की रेंज में इसे सुना जा सकता है। इस अलार्म की ख़ास बात इसकी कीमत है। ये अलार्म तकरीबन 250 रुपये से 300 रुपये के बीच होती है।