कार रिव्‍यूज

490.48 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलती है ये Bugatti Chiron, बनाया रिकॉर्ड

बुगाती चिरॉन ने बनाया नया रिकॉर्ड दुनिया की सबसे तेज चलने वाली कार बनी स्पीड बढ़ाने के लिए हुए हैं कई मॉडिफिकेशन
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2019, 11:32 AM IST
bc.jpg

नई दिल्ली: Bugatti की नई सुपर स्पोर्ट्स कार Chiron ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल नई मॉडिफाइड bugatti ने 490.48 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलने का रिकॉर्ड बनाया है। और इसी के साथ ये कार 480 किमी से चलने वाली दुनिया की पहली हाइपर कार बन गई है।

आपको बता दें कि ये कारनामा Bugatti Chiron के स्टैंडर्ड मॉडल ने नहीं बल्कि मॉडिफाइड मॉडल द्वारा किया गया है। कार के स्टैंडर्ड मॉडल में इसके लिए कई सारे बदलाव किए गए हैं। मॉडिफाइड चिरोन में नया एग्जॉस्ट सेटअप दिया गया है। इनके अलावा कार में कई और बदलाव हुए हैं, ताकि इसकी रफ्तार बढ़े सके। इसके पीछे की तरफ एयरोडायनॉमिक्स को बेहतर करने के लिए क्रॉस सेक्शन को कम किया गया है। बात जब इसकी स्पीड की हो रही है तो इसके इंजन के बारे में बात करना जरूरी हो जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस Bugatti Chiron के इंजन के बारे में

इंजन- Bugatti Chiron में 8.0-लीटर का क्वॉड-टर्बो W16 इंजन दिया गया है। यह इंजन 1,578 bhp का पावर जनरेट करता है। स्टैंडर्ड चिरोन के मुकाबले इसका पावर करीब 100 bhp ज्यादा है। हालांकि, इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम और 7-स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मॉडल वाले ही हैं।

इंटीरियर की बात करें तो इस हाइपरकार में अब सिर्फ ड्राइवर के बैठने का स्पेस है। सेफ्टी के लिए ड्राइवर की सीट को नए सेफ्टी फीचर्स से लैस कर बदला गया है।

Updated on:
4 Sep 2019, 11:32 AM IST
Published on: