कार रिव्‍यूज

ऑटो एक्सपो पर मंडराया कोरोना वायरस, चीन के न शामिल होने पर कितना होगा असर

ऑटो एक्सपो में चीन से आने वाले मेहमानों की सरकार डब्ल्यूएचओ की तय गाइडलाइन के हिसाब से जांच की जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2020, 2:59 PM IST
auto expo
auto expo

नई दिल्ली: ऑटो सेक्टर में आजकल फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो के लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है। लेकिन कोरोना वायरस के चलते ऑटो एक्सपो पर खतरा मंडरा रहा है । 7 फरवरी से ग्रेटर नोएडा में हो रहे इस ऑटो एक्सपो 2020 में 20 फीसदी हिस्सेदारी चीनी कंपनियों की है और चीन का वुहान शहर कोरोना का मुख्य केंद्र है। ऑटो एक्सपो में चीन से आने वाले मेहमानों की सरकार डब्ल्यूएचओ की तय गाइडलाइन के हिसाब से जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि आयोजकों की मानें, तो करीब 80 फीसदी एक्जीबिटर्स और उनके वाहन आयोजन स्थल पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के फैलने का खतरा कम है। चीनी कंपनी एमजी मोटर्स का कहना है कि उनके सारे व्हीकल पहले से भारत पहुंच चुके हैं और अब कोई टीम भारत नहीं आ रही है।

सरकार लगातार जारी कर रही है वीजा-

आपको बता दें कि कोरोना वायरस फिलहाल के लिए पूरी दुनिया में खतरा बन चुका है WHO इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर चुका है। हर देश कोरोना वायरस को लेकर सतर्क है और मेडिकल टीम को सतर्क रखा है। यहां एक बात ध्यान रखनी चाहिए कि भारत सरकार की तरफ से चीनी नागरिकों को जारी होने वाले वीजा पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

आपको बता दें कि ऑटो एक्सपो में भी कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए मेडिकल टीम को तैनात किया जाएगा । इसके साथ ही कूकिंग एरिया और बाथरुम में साफ-सफाई रखी जा रही है।

Updated on:
31 Jan 2020, 2:59 PM IST
Published on: