31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नये अवतार में आएंगी Volkswagen की कारें, कंपनी करेगी बड़ा बदलाव

Frankfurt motor show में कंपनी की कारों पर रीडिज़ाइन किया हुआ लोगो देखने को मिलेगा। वॉक्सवैगन फ्रैंकफर्ट मोटर शो में अपनी नई VW ID 3 इलेक्ट्रिक हैचबैक कार को लॉन्च करने जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 31 Jan 2020, 1:51 PM IST

Volkswagen New Logo

Volkswagen New Logo

नई दिल्ली: जर्मनी की कार निर्माता कंपनी Volkswagen जल्द ही अपने लोगो में बदलाव करने जा रही है। कंपनी अपने चर्चित लोगों को रीडिज़ाइन करेगी। Frankfurt motor show में कंपनी की कारों पर रीडिज़ाइन किया हुआ लोगो देखने को मिलेगा। वॉक्सवैगन फ्रैंकफर्ट मोटर शो में अपनी नई VW ID 3 इलेक्ट्रिक हैचबैक कार को लॉन्च करने जा रही है।

Auto Expo 2020 में दिखेगी Great Wall Motor Vision 2025, जानें कब होगी भारत में लॉन्च

ख़ास बात ये है कि कंपनी को नया लोगो देने के पीछे का मकसद कारों का यंगर और न्यू लुक देना है। दरअसल शुरुआत से ही कंपनी की कारों में ये लोगो दिया जा रहा है और अब नये लोगो के आने के बाद कंपनी की कारों का लुक चेंज करने में काफी मदद मिलेगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि कंपनी तीन सालों से इस लोगो के डिज़ाइन पर काम कर रही है।

रिब्रांडिंग कंपनी की नई ID3 के लॉन्च के साथ की जाएगी। ID3 वॉक्सवैगन ग्रुप की पहली फुल-इलेक्ट्रिक MEB प्लैटफॉर्म बेस्ड कार होगी। हालांकि जिस कार में ये नया लोगो देखने को मिलेगा, 8-जनरेशन Golf होगी, जिसका लॉन्च इस साल के अंत में हो सकता है और इसकी बिक्री 2020 तक शुरू होगी।

भारत में लॉन्च हुई TVS Apache RR 310 BS6, शुरुआती कीमत 2.40 लाख रुपये

कैसा होगा नया लोगो

आपको बता दें कि Volkswagen का मौजूदा लोगो को कंपनी 2010 से इस्तेमाल कर रही है। वहीं ये नया लोगो कंपनी ने इन-हाउस ही डेवलप किया है। इसमें V और W शब्द को एक सर्किल में रखा गया है और इसका डिजाइन टू-डाइमेंशनल है। ये गाड़ियों पर ब्लैक ग्राउंड में ग्लॉस व्हाइट कलर में दिखेगा। कंपनी के मार्केटिंग प्रमुख Jochen Sengpiehl का कहना है कि मौजूदा लोगो आज के डिजिटल एरा के हिसाब से पुराना हो गया है। जब कि नया लोगो सिर्फ लोगो ही नहीं बल्कि आइकॉन है।