
दुनिया में हर कोई चाहता है कि उसके पास एक कार हो, जिसमें वो अपने परिवार के साथ और अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाए, लेकिन हर कोई अपना ये सपना अधिक पैसे न हो पाने की वजह से पूरा नहीं कर पाता है। अगर आप भी ऐसा सोच कर दुखी हो रहे हैं तो आज हम आपको ऐसे कार बाजारों के बारे में बता रहे हैं जहां पर आप अपने बजट कीमत में कार खरीद कर ला सकते हैं। जी हां हर कोई नई कार खरीदे ऐसा तो जरूरी नहीं है, लेकिन इस बाजार में जाकर आप 1-2 लाख रुपये की कीमत में सेकंड हैंड कार खरीदकर अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
मारुति सुजुकी अल्टो-800 (Maruti Suzuki Alto 800)
बाजार में नई अल्टो-800 की कीमत लगभग 2.72 से 4.09 लाख रुपये तक है, लेकिन यही सेकंड हैंड कार आपको सिर्फ 80 हजार से 1 लाख रुपये तक में मिल जाएगी। ये कार हल्के इंजन के साथ आती है इसलिए इसका मेंटेनेंस कम है और ये कार प्रति लीटर में 24 किमी का माइलेज देती है।
हुंडई आई-10 (Hyundai i10)
बाजार में अगर आप नई आई10 खरीदने जाएंगे तो आपको इसके लिए 4.59 लाख रुपए चुकाने होंगे, लेकिन यही सेकंड हैंड कार आपको अच्छी क्वालिटी में सिर्फ 1 लाख रुपये में मिल जाएगी। इस कार को सेकंड हैंड खरीदना बेहतर है, क्योंकि ये एक ऐसी कार है जिसमें 1197 सीसी का इंजन और माइलेज 20 से 24 किमी प्रति लीटर का है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift)
मारुति सुजुकी स्विफ्ट को आप सिर्फ 2 लाख रुपये में खरीद सकते हैं वहीं बाजार में इसके नए मॉडल की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 6 लाख रुपये है। ये कार युवाओं को खासतौर पर ज्यादा पसंद आती है।
आज के समय में ऑनलाइन साइट्स पर भी आप सेकंड हैंड कार खरीद सकते हैं। इसके साथ ही दिल्ली के करोल बाग, अशोक नगर, झील जैसे बाजारों में सेकंड हैंड कार अच्छे दामों में मिल जाएंगी।