अगर इस कार के इंटीरियर की बात करें तो आपको अंदर से ये कार देखने में ऐसी लगेगी जैसे कोई फाइव स्टार होटल हो और उसके साथ ही साथ इसके अंदर सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। ये कार इतनी ज्यादा बड़ी है कि इसके ऊपर एक हेलीकॉप्टर भी लैंड कर सकता है। इस कार की लंबाई लगभग 100 मीटर है, इसके ऊपर हेलिपैड बना हुआ है, जिसके हेलीकॉप्टर लैंड कर सकता है। इस गाड़ी में 26 टायर लगे हुए हैं, पीछे की साइड एक स्वीमिंग पूल बना हुआ है और एक बड़ बेड भी दिया हुआ है। इस कार को अमेरिका के मशहूर का डिजाइनर Jay Ohrberg ने मॉडिफाई किया है।