जब भी बात सेलिब्रिटीज की होती है तो सभी जानते हैं कि वो लग्जरी कारों से चलते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें लग्जरी कारों से ज्यादा ऑफरॉड कार चलाना पसंद है। सबसे खास बात तो ये है कि उन्होंने अपने इस शौक को पूरा करने के लिए महिंद्रा स्कॉर्पियो गेटवे ऑफरॉड एसयूवी खरीदी हुई है और उसके साथ ही उसको अपने हिसाब से मॉडिफाई करवाया हुआ है।