कार रिव्‍यूज

NO Horn Please ! बेवजह हॉर्न बजाने वालों की खैर नहीं, शुरू हुई ये अनोखी पहल

इस मीटर में 85 डेसीबल का लेवल सेट किया गया है। अगर हॉर्न का शोर इससे ज्यादा होगा तो वेटिंग टाइम अपने आप 90 सेकेंड बढ़ जाता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2020, 3:34 PM IST
no horn
no horn

नई दिल्ली: दिल्ली, मुंबई या बैंग्लौर कहीं भी चले जाओ सड़़कों पर मिलने वाला ट्रैफिक किसी को भी बेहाल कर सकता है। ट्रैफिक में फंसते ही लोग हॉर्न बजाना शुरू कर देते हैं लेकिन अब मुंबई वालों के लिए ऐसा करना खतरे से खाली नहीं होगा ।

मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक सिग्नल पर डेसीबल मीटर लगाया है जो ट्रैफिक लाइट को नियंत्रित कर रही है। यह डेसीबल मीटर सड़क पर गाड़ियों के हॉर्न से हो रहे शोर पर काम करती है। इस मीटर में 85 डेसीबल का लेवल सेट किया गया है। अगर हॉर्न का शोर इससे ज्यादा होगा तो वेटिंग टाइम अपने आप 90 सेकेंड बढ़ जाता है।

यह प्रोसेस शोर का लेवल 85 डेसीबल तक होने तक लगातार चलता रहता है। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ये काम फिलहाल, मुंबई ट्रैफिक पुलिस इस डेसीबल मीटर को टेस्ट के तौर पर स्थापित कर रही है। मुंबई पुलिस की इस पहल को सोशल मीडिया पर लोगों की तरफ से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है । कुछ लोग जहां इस कदम की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ हॉर्न बजाने वालों से जुर्माना वसूलने की सलाह दे रहें हैं।

मुंबई पुलिस के इस कदम से बैंग्लौर के पुलिस कमिश्नर भास्कर राव इतने प्रभावित हुए कि उन्होनें इसे अपने शहर में भी लागू करने की बात कही है।

Updated on:
31 Jan 2020, 3:34 PM IST
Published on: