कार रिव्‍यूज

200 रुपए की इस चीज को डालने से दोगुना हो जाएगा किसी भी कार का माइलेज, होगी लाखों की बचत

कार का माइलेज बढ़ाने के तरीके फ्यूल में एडिटिव्स को मिलाने से बढ़ जाता है माइलेज
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2019, 1:08 PM IST
car_driving.jpg

नई दिल्ली : हमारे देश में लोग कार के बाकी फीचर्स से ज्यादा माइलेज की परवाह करते हैं और कार या बाइक खरीदते समय गाड़ी का माइलेज पूछना नहीं भूलते। बिक्री में भी वही गाड़ियां बाजी मारते दिखती है जिनका माइलेज ज्यादा होता है। यहां तक कि कई बार तो लोग माइलेज कम होने की वजह से गाड़ी घर पर होने के बावजूद पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाना पसंद करते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है कि आपकी कार का माइलेज कम है तो अब घबराएं नहीं क्योंकि हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने वाले हैं जिसके इस्तेमाल से आपकी गाड़ी का माइलेज 2-3 गुना तक बढ़ जाएगा।

फ्यूल एडिटिव्स -

लंबे समय तक डीजल या पेट्रोल इस्तेमाल करने से इंजन के फ्यूल इंजेक्टर्स पर कार्बन जम जाता है। गंदगी जम जाने की वजह से जंग की समस्या पैदा होने लगती है। जिसकी वजह से गाड़ी की स्मूदनेस खत्म हो जाती है और इंजन में वाइब्रेशन होने लगती है। जिससे गाड़ी के माइलेज पर भी असर पड़ता है। इस समस्या से निबटने में फ्यूल एडिटिव्स (Fuel Additives)आपकी मदद कर सकते हैं।

मात्र 200-300 रुपए होगा खर्च-

ये फ्यूल एडिटिव्स (Fuel Additives) पॉकेट फ्रेंडली भी होते हैं और खर्च भी मात्र 200 से 300 रुपए ही आता है। फ्यूल एडिटिव्स न केवल आपकी गाड़ी की फ्यूल एफिशिअंसी बढ़ाएंगे बल्कि आपको गाड़ी की टॉप स्पीड और परफॉरमेंस में भी साफ अंतर दिखाई देगा। पेट्रोल और डीजल कारों के लिए अलग-अलग फ्यूल एडिटिव्स आते हैं। ये एडिटिव्स फ्यूल इंजेक्टर्स की सफाई करने के साथ प्रदूषण में भी कमी लाते हैं।

2000 किमी के बाद बदलना पड़ेगा इसे-

आमतौर पर 50 लीटर टैंक के लिए एक बोटल काफी होती है। वहीं तकरीबन 100 किमी चलने के बाद इसके फायदे दिखने शुरू होते हैं। तकरीबन 2 हजार किमी तक होती है। इसके बाद आपको नए सिरे से टैंक में डालना होगा।

Updated on:
26 Sep 2019, 1:08 PM IST
Published on: