
नई दिल्ली: बॉलीवुड और लग्जरी गाड़ियों का बेहद गहरा रिश्ता है । बड़ी-बड़ी गाड़ियों में स्टार्स का घूमना आम सी बात है। कई बार स्टार्स अपनी महंगी गाडियों को बेहद कम कीमत पर बेच देते हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार अभय देओल कर रहे हैं। लेकिन अभय अपनी कार को जिस कीमत पर बेच रहे हैं वो चौंकाने वाली है। दरअसल अभय अपनी कार को मारुति वैगन आर की कीमत में बेच रहे हैं।
आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी कौन सी कार है । दरअसल लीक से हटकर फिल्मों के लिए जाने जाने वाले अभय देओल गाड़ियों के मामले में भी बाकी एक्टर्स से अलग है। अभय ने अपने लिए मित्सुबिशी पजेरो खरीदी थी और वो अक्सर इसी गाड़ी की सवारी करते नजर आते थे।
ऑफरोडिंग के शौकीन लोगों को पता होगा कि ये एसयूवी ट्रिप्स के लिहाज से काफी अच्छी है। आपको बता दें कि कंपनी फिलहाल इस कार का निर्माण बंद कर चुकी है। लेकिन पजेरो एक जमाने में शाहरूख खान की भी फेवरेट कार हुआ करती थी। अभय देओल इस कार को सिर्फ 4.99 लाख रुपयें में बेच रहे हैं, जो एक नई वैगनआर की कीमत से भी कम है।
कार के डिटेल्स की बात करें तो, यह कार 2008 की पजेरो एसएफएक्स मॉडल की है, जो मुंबई में सेल के लिए उपलब्ध है। कार का इंजन बेहतर कंडीशन में होगा इसका अंदाज इसके किमी से हो सकता है। ये कार अब तक 84000 किमी चल चुकी है।
यह 4-व्हील ड्राइव कार है, जिसमे 2.8 लीटर 4 सिलिंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 120 बीएचपी की पॉवर के साथ 280 एनएम का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। कार में 4-व्हील ड्राइव मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि फ्रंट बम्पर में एलईडी बार के अलावा इस कार में किसी भी तरह का मॉडिफिकेशन नहीं कराया गया है। यह कार बिल्कुल ही फर्स्ट हैंड कंडीशन में है।
Updated on:
26 Sep 2019, 11:37 AM IST
Published on:
26 Sep 2019, 11:36 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.