कार रिव्‍यूज

हैदराबाद के शख्स ने बनाई खास किट, अब पानी से चल सकेगी आपकी कार

इस तकनीक के जरिये गाड़ियां पानी से चलेंगी। गाड़ियों को चलाने के लिए ईंधन के तौर पर केवल पानी की ही जरूरत होगी।

2 min read
sunder

नई दिल्ली: अभी कुछ दिनों पहले हमने आपको बताया था कि hyundai ऐसी कार पर काम करेगी जो पेट्रोल-डीजल नहीं बल्कि हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलेगी यानि आम भाषा में कहा जाए तो ये गाड़ी पानी से चलाई जा सकेगी। लेकिन अभी इस गाड़ी को आने में वक्त लगेगा । हुंडई अपनी कार मार्केट में ला पाती उससे पहले ही हैदराबाद के एक शख्स ने एक खास तकनीक किट बनाने में सफलता इस तकनीक से वाहन पानी पर चलेंगे ।

ग्लोबल वार्मिंग की वजह से बनाई ये तकनीक-

हैदराबाद के सुंदर रमैया का कहना है कि उन्होने ये खास किट ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए बनाई है । इस तकनीक की मदद से किसी भी पेट्रोल या डीजल पर चलने वाली पानी से चलेंगी। सुंदर रमैया का कहना है कि इस तकनीक के इस्तेमाल से कार एक लीटर पानी में 30 किमी तक का माइलेज दे सकती है। यानि कहा जा सकता है कि ये तकनीकि कंवेशनल ईंधन से ज्यादा एफिशिएंट है। चलिए अब आपको बताते हैं कि ये तकनीकि क्या है और कैसे काम करेगी।

रमैया ने खास किट कार्बोरेटर बनाई है, जो हाइड्रोजन का उत्सर्जन करेगी। इस तकनीक के जरिये गाड़ियां पानी से चलेंगी। गाड़ियों को चलाने के लिए ईंधन के तौर पर केवल पानी की ही जरूरत होगी।

महंगी है टेक्नोलॉजी-

हालांकि सुनने में लगता है कि पानी से गाड़ी चलेगी लेकिन ये तकनीकि किट बनाना काफी महंगा होता है। लेकिन कमर्शियल उत्पादन न होने की वजह से फिलहाल काफी महंगी है। उनका कहना है कि 1,000 सीसी इंजन के लिए इसकी कीमत तकरीबन लाख रुपये पड़ती है।

पहले भी बना चुके हैं तकनीकि-

सुंदर रमैया ने एक और खास तकनीक बनाई है, जिसका नाम उन्होंने कार्बन एंटीडॉट रखा है और ये एक इकोफ्रेंडली टेक्निक है। जो वायु प्रदूषण को खत्म कर सकती है। उनका दावा है कि कार्बन एंटीडॉट असल में वाटर बेस्ड नैनो टेक्नोलॉजी है, जिसमें एक इंजेक्शन गाड़ी के कार्बोरेटर में लगाया जाता है और यह एक लीटर पानी 30 लीटर ईंधन की क्षमता देगा और 10 से 15 मिनट में ही सभी खतरनाक गैसों को 80 फीसदी तक ऑक्सीजन में बदल देगा । यह तकनीक बाइक से लेकर बड़ी कारों, बसों, ट्रैक्टर और जेनरेटर्स में काम कर सकती है।

Published on:
10 Dec 2019 12:29 pm
Also Read
View All