7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल नहीं पानी से चलेगी Hyundai की नई SUV, लुक्स और डिजाइन में creta को देगी टक्कर

2021 तक लॉन्च हो सकती है कार हाइड्रोजन फ्यूल सेल ले चलेगी ये कार फीचर्स और पॉवर होंगे शानदार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 20 Dec 2019, 3:56 PM IST

Hyundai Nexo

Hyundai Nexo

नई दिल्ली: Hyundai Kona के बाद कंपनी अपनी नई suv को भारत में लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर चुकी है। और खबर है कि ये नई इलेक्ट्रिक एसयूवी हाइड्रोजन फ्यूल सेल्स से लैस होगी यानि इसे पानी से चलाया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि ये एसयूवी 1000 किमी की रेंज देगी यानि सिंगल चार्जिंग से इसे 1000 किमी तक चलाया जा सकता है।

hyundai nexo होगी अगली suv-

कंपनी की इस दूसरी इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम Hyundai Nexo होगा और इसे फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FCEV) भी कहा जा रहा है। हाइड्रोजन फ्यूल सेल गाड़ी में लगी इलेक्टिरक मोटर को पावर देते हैं। साथ ही बताया जाता है कि ये ग्रीन हाऊस गैसों से फ्री होते हैं और केवल पानी का ही उत्सर्जन करते हैं। FCEV के बारे में दावा किया जाता है कि ये 99.9 फीसदी तक प्रदूषित तत्वों को फिल्टर कर देते हैं।यानि इस कार से प्रदूषण बिल्कुल भी नहीं होगा।

पेट्रोल-डीजल नहीं बल्कि अब पानी से चलेगी गाड़ियां, इजरायल ने बनाया ये खास इंजन

5 मिनट में रीफ्यूल हो जाएगी गाड़ी-

जहां बाकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज होने में घंटों लगते हैं वहीं hyundai Nexo को रीफ्यूल होने में मात्र चंद मिनट लगेंगे । कंपनी का दावा है कि इस गाड़ी को रीफ्यूल होने में मात्र 5 मिनट लगेंगे।

पॉवर और क्षमता-

nexo की इलेक्ट्रिक मोटर 163 पीएस की पावर और 395 एनमएम का टॉर्क देती है। वहीं मात्र 9.2 सेकड में ये गाड़ी यह 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। टैंक क्षमता की बात करें तो नेक्सो की क्षमता 156.6 लीटर की होती है। इसमें तीन हाइड्रोजन टैंक लगे होते हैं और प्रत्येक की 52.2 लीटर होती है। नेक्सो में पांच दरवाजे होंगे । सबसे खास बात ये है कि साइज के मामले में ये फाइव सीटर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल होगी एसयूवी क्रेटा से लंबी होगी।

पेट्रोल-डीजल या बैटरी नहीं, पानी से चलेगी भारत की पहली हाईड्रोजन फ्यूल सेल बस...पॉल्यूशन की भी नहीं होगी टेंशन

इस एसयूवी को पिछले साल दिल्ली में हुई इंडिया-कोरिया समिट में hyundai ने पेश किया था। वहीं कंपनी इसे 2021 तक लॉन्च कर सकती है।