कार रिव्‍यूज

10,000 रुपए में शुरू हुई Hyundai Aura की बुकिंग, जानें कब तक होगी लॉन्च

Aura में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जिसमे ऐपल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो मिलता है।
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2020, 10:46 AM IST
Hyundai Aura

नई दिल्ली: Hyundai Motors फिलहाल अपनी अगली कार aura पर काम कर रहा है। पिछले महीने इस कार की पहली झलक दिखाने के बाद अब कंपनी ने इस कार की बुकिंग शुरू कर दी है । 10000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ इस कार को बुक किया जा सकता है। Hyundai Aura की बुकिंग कंपनी के वेबसाइट व देश भर के डीलरशिप में शुरू कर दी गयी है। इस कार को कंपनी 21 जनवरी को लॉन्च करने वाली है। इस कार के लुक्स और डिजाइन को देख इतना जरूर कहा जा सकता है कि ये कार यूथ को ध्यान में रखकर बनाई गई है क्योंकि इसका डिज़ाइन ज़्यादा मॉडर्न और यूथफुल है। चलिए आपको बताते हैं इस कार के बारे में कुछ बातें-

इन कारों से होगा मुकाबला- मारुति डिजायर ( maruti dzire), होंडा अमेज ( honda amaze ), फॉर्ड एस्पायर और टाटा टिगोर जैसी कारों को टक्कर देगी।

इंटीरियर- इस कार के इंटीरियर के बारे में भी कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। Aura में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जिसमे ऐपल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो मिलता है। वायरलेस चार्जर, प्रोजेक्टर हेड-फॉग लैम्प्स, रियर व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इंजन- Aura तीन इंजन ऑप्शन में आएगी, इसके तीनों इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप होंगे। इन तीनों इंजन में से 2 पेट्रोल और 1 डीजल ऑप्शन में होगा। 1.2 लीटर MPI पेट्रोल इंजन करीब 82 bhp की पावर और 11.6 kgm का टॉर्क देता है। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ कंपनी फैक्ट्री फिट CNG किट भी दे रही है। 1.2 लीटर ईकोटॉर्क डीजल इंजन करीब 74 bhp की पावर और 19.4 kgm का टॉर्क देता है। कंपनी दोनों ही इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल के अलावा AMT ट्रांसमिशन भी ऑफर कर रही है।

इसके अलावा एक इंजन स्पोर्टी ड्राइव के शौकीनों के लिए है। 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन कंपनी ने अपनी कार hyundai Venue में भी इस्तेमाल किया था। यह इंजन करीब 99 bhp की पावर और 17.5 kgm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा।

मिलेगी 5 साल की वारंटी- कार के साथ कंपनी 1 लाख किलोमीटर या 5 साल की वारंटी का विकल्प है।

Updated on:
4 Jan 2020, 10:46 AM IST
Published on: