कंपनी का कहना है कि ऑरा का डिजाइन चार फंडामेंटल एलिमेंट्स का तालमेल है, जिनमें प्रपोर्शन, आर्किटेक्चर, स्टाइलिंग और टेक्नोलॉजी शामिल हैं। सेक्च देखकर इस कार के इंटीरियर और इंजन तो नहीं लेकिन डिजाइन का पूरी तरह से खुलासा हो गया है। ऑरा में नए डायमंड कट अलॉय वील्ज मिलेंगे। इसके अलावा केसकेडिंग फ्रंट ग्रिल, इंटीग्रेटेड बुमेरंग शेप डीआरएल, ट्राइंग्युलर फॉग लैम्प, प्रोजेक्टर हैडलैम्प और मस्क्युलर बोनट की वजह से ये देखने में काफी हद तक ग्रैंड नियोस की तरह दिखती है। वहीं पीछे की तरफ इस कार में दिए गए फ्लोटिंग सी-पिलर और सिग्नेचर लाइट्स के साथ बड़ी एलईडी टेललाइट्स कार को प्रीमियम टच देते हैं।