7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

19 दिसंबर को पेश होगी Hyundai की नई कार, जानें फीचर्स और कीमत

यानि इस कार के बारे में ऑफिशियली सारी डीटेल्स जानने के लिए हम सभी को 19 दिसंबर का इंतजार करना होगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 18 Dec 2019, 4:50 PM IST

hyundai aura

Hyundai Aura

नई दिल्ली:हुंडई ने अपनी नई कार पर काम करना शुरू कर दिया है। और खबरों की मानें तो सब कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट की इस नई कार का नाम Aura होगा और आपको बता दें कि कंपनी ने हाल में Hyundai Aura की टेस्टिंग शुरू की है।

अब खबर आ रही है कि आने वाली 19 दिसंबर को कंपनी इस कार की पहली झलक दुनिया के सामने रखेगी। यानि इस कार के बारे में ऑफिशियली सारी डीटेल्स जानने के लिए हम सभी को 19 दिसंबर का इंतजार करना होगा। फिलहाल हम आपको इस कार की उन खूबियों के बारे में बताते हैं जिनके दम पर ये कार मारुति डिजायर ( maruti dzire), होंडा अमेज ( honda amaze ), फॉर्ड एस्पायर और टाटा टिगोर जैसी कारों को टक्कर देगी। और जिनका खुलासा टेस्टिंग के दौरान देखे जाने पर हुआ ।

टेस्टिंग के दौरान नजर आई नई Hyundai Creta, लॉन्चिंग से पहले जानें सारी बातें

3 इंजन ऑप्शन में आएगी ये कार-

Aura तीन इंजन ऑप्शन में आएगी, इसके तीनों इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप होंगे। इन तीनों इंजन में से 2 पेट्रोल और 1 डीजल ऑप्शन में होगा। तीनों इंजन में 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.2-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं। ऑरा का 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन Hyundai Venue से लिया जाएगा। AURA देश की पहली सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार होगी, जिसमें बीएस6 कम्प्लायंट टर्बोचार्ज्ड-पेट्रोल इंजन होगा। इस कार में कंपनी 5-स्पीड मैन्युअल और एएमटी से लैस ऑप्शन देगी । ये तो बात हुई पॉवर की चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर इस कार के डिजाइन और लुक्स के बारे में ।

पेट्रोल-डीजल नहीं पानी से चलेगी Hyundai की नई SUV, पॉल्यूशन की भी नहीं होगी टेंशन

लुक्स और डिजाइन-

hyundai aura के ज्यादातर लुक्स और इंटीरियर आपको हाल में लॉन्च हुई ग्रैंड आई10 नियोस की याद दिलाते हैं। ऑरा में ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ नियोस वाला 8.0-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट भी होगा। इसके अलावा जिस बात का इंतजार ऑटोमोबाइल सेक्टर में हो रहा है वो ये कि इस कार में ब्लू लिंक टेक्नोलॉजी दी जाएगी या नहीं।

जनवरी से महंगी हो जाएंगी Hyundai की कारें, वीडियों में देखे इसके पीछे की वजह

कीमत- कीमत के बारे में अभी तक कंपनी ने किसी प्रकार का खुलासा नहीं किया है लेकिन हालात देखते हुए कहा जा सकता है कि मार्केट में पकड़ बनाने के लिए कंपनी इस कार को इस सेगमेंट की बाकी कारों से सस्ती कीमत पर लॉन्च करेगी।