कार रिव्‍यूज

टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च होगी Hyundai Grand i10 Neos, जानें क्या होगा नया

हुंडई ग्रांड आई 10 हमारे देश में काफी पॉप्युलर है और अब इसकी तीसरी जनरेशन लॉन्च होने के बाद कंपनी इसे नए इंजन के साथ लॉन्च करने की सोच रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Oct 2019, 11:34 AM IST
hyundai-grand-i10-nios-image-1024x522-1.jpg

नई दिल्ली: Hyundai ने हाल ही में grand i10 की थर्ड जनरेशन Neos को लॉन्च किया है । अब हुंडई अपनी इस कार को पेट्रोल टर्बो इंजन के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अब कंपनी इसका स्पोर्टी वर्जन लाने वाली है, इसके नए स्पोर्ट वैरिएंट में कंपनी 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया जाना है। आपको बता दें कि ये वही इंजन है जो कंपनी ने वेन्यू में दिया था।

पॉवर की बात करें तो टर्बो पेट्रोल इंजन 100 बीएचपी का पॉवर प्रदान करता है। इस नए इंजन में सिर्फ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया जाएगा तथा ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प नहीं दिया जाएगा।

इंजन के अलावा ये होंगे बदलाव-

हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस के स्पोर्टी वैरिएंट में नए अलॉय व्हील लगाए जाएंगे। इसके केबिन को ब्लैक रंग में रखा जाएगा लेकिन इसमें 'एन लाइन' के तहत लगाए गयी चीजें नहीं दी जायेगी।

कीमत- फिलहाल Hyundai grand i10 4.99 - 7.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की कीमत पर मिल रही है। टर्बो इंजन वाली neos की कीमत में इजाफा होने की उम्मीद है।

Updated on:
5 Oct 2019, 11:34 AM IST
Published on: