कंपनी ने हाल में क्विड का नया मॉडल लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 2.83 लाख रुपये है। नई क्विड में 799cc का पेट्रोल इंजन है। इसका माइलेज 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर है। लुक्स और फीचर्स के मामले में ये कार पहले से कहीं बेहतर हो चुकी है। ड्राइवर साइड एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स फीचर्स मौजूद हैं।