कार रिव्‍यूज

नेशनल हाइवे पर गाड़ी के साथ कभी न करें ये काम, हो जाएगी नीलाम

नेशनल हाइवे पर अवैध पार्किंग करने पर अब सरकार सख्त रवैया अपनाने की योजना बना रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2019, 5:19 PM IST
highway.jpg

नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि लोग नेशनल हाईवे पर कार को यू ही साइड में पार्क कर देते हैं लेकिन अब ऐसा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है । जी हां दरअसल सरकार ऐसे लोगों के ऊपर सख्त रवैया अपनाने की तैयारी में है। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध तरीके से गाड़ी पार्क करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को अधिसूचित किया है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण राजमार्गों पर अनाधिकृत रूप से गाड़ी पार्क करने वालों पर नकेल कसेगी।

वाहन होंगे नीलाम-

ऐसा करने वालों को गैरकानूनी तरीके से पार्किंग करने की वजह से जुर्माना भरने के साथ, वाहनों को जब्त करने का भी अधिकार होगा। वहीं इस नियम का उल्लंघऩ करने के बाद अगर एक हफ्ते के अंदर जुर्माना राशि का भुगतान नहीं होता है तो उनके वाहन की नीलामी भी की जा सकती है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि फिलहाल एनएचएआई ऐसे वाहनों को केवल उठा कर साइड कर सकती है। लेकिन नए नोटिफिकेशन के तहत प्राधिकरण को फैसला लेने की शक्तियां दी गई हैं।

इस नए नोटिफिकेशन में नेशनल हाइवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन और नेशनल हाईवे विंग के पीडब्ल्यूडी के पास लैंड और ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े फैसले लैने का अधिकार होगा। इसके अलावा राजमार्ग की भूमि पर कब्जे की रोकथाम, अतिक्रमण करने वालों को हटाने और इसकी वसूली भी शामिल है।

Updated on:
30 Sep 2019, 5:19 PM IST
Published on: