KIA Motors लॉन्च करने वाली है दूसरी कार कंपनी कर रही है QYI की टेस्टिंग
नई दिल्ली:kia Motors ने इसी साल भारतीय बाजार में कदम रखा है और कंपनी की डेब्यू कार kia seltos को कस्टमर्स से काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। अब इस सफलता से इंस्पायर होकर कंपनी भारतीय कार मार्केट के लिए दूसरी कार बना रही है। हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि सेल्टॉस के बाद अब कंपनी अगले साल भारत में दो नई कारें लाने की योजना बना रही है। इनमें एक 4 मीटर से छोटी एसयूवी और दूसरी एक एमपीवी (मल्टी परपज वीइकल) होगी। सब कॉम्पैक्ट सेगमेंट में आने वाली इस कार का मार्केट में मारुति ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू, टाटा नेक्सॉन, महिंद्रा एक्सयूवी300 और फॉर्ड इकोस्पोर्ट जैसी एसयूवी से मुकाबला होगा।
कंपनी ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को QYi कोडनाम दिया है और ये कार hyundai venue से इंस्पायर्ड है । किआ ने इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की टेस्टिंग शुरू कर दी है। टेस्टिंग के दौरान की लीक तस्वीरों से साफ हुआ है कि किआ की यह सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कुछ हद तक हुंडई वेन्यू जैसी शेप में होगी। आपको बता दें कि कि किआ और हुंडई पहले भी एक-दूसरे के प्लेटफॉर्म पर कारें बनाते रहे हैं।
इंजन- हालांकि अभी इस कार के टेक्निकल स्पेसीफिकेशन के बारे में नहीं पता चला है लेकिन खबरों की मानें तो किआ की इस छोटी एसयूवी में 2 पेट्रोल इंजन ऑप्शन होंगे, जिनमें 83 PS पावर वाला 1.2-लीटर और 125 PS पावर वाला 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं। दोनों इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप होंगे। डीजल इंजन सेल्टॉस में दिया गया 1.5-लीटर वाला होगा, जो इसमें सेल्टॉस के मुकाबले कम पावर जेनरेट करेगा।
फीचर्स- इसके अलावा एसयूवी में ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ और रिमोट ऑपरेशन के साथ क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
लॉन्चिंग- Qyi कोड नाम वाली ये कार 2020 में लॉन्च होगी।
कीमत- किआ की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत 7-12 लाख रुपये के बीच रहने की संभावना है।