कार रिव्‍यूज

महंगी कार और बाइक्स पर नहीं पड़ा मंदी का असर , 1 दिन में डिलीवर हुई 200 मर्सिडीज

बाइक की बिक्री में हुआ 4 गुना इजाफा ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए खुशखबरी
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2019, 3:51 PM IST
mercedes-benz-car_19389893.jpg

नई दिल्ली: 2019 में ऑटोमोबाइल सेक्टर मंदी के दौर से गुजर रहा है। सेक्टर में बिक्री पिछले 20 सालों के निचले स्तर पर है । लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मंदी के इस दौर में भी मंहगी क्रूजर बाइक्स और लग्जरी कारों की बिक्री पर कोई असर नहीं दिख रहा है।

एक दिन में डिलीवर हुई 200 मर्सिडीज-

मर्सिडीज बेंज एक हाई एंड कार है जिसे अफोर्ड करना हर एक के बस की बात नहीं होती है लेकिन कंपनी ने मंदी के इस दौर में मुंबई, गुजरात और देश के अलग-अलग शहरों में एक ही दिन में 200 से ज्यादा कारों की डिलीवरी करके सभी को चौंका दिया है। दशहरा पर अकेले मुंबई में 125 और गुजरात में 74 कारों की डिलीवर की गई हैं।

चार गुना बढ़ी सुपर बाइक की बिक्री-
SIAM के मुताबिक अप्रैल से अगस्त के दौरान 500सीसी से ज्यादा पावर वाली बाइक की बिक्री में 4 गुना बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले साल अप्रैल-सितंबर के दौरान 500 से ज्यादा सीसी वाली 5,058 बाइक बिकी थी। यह आंकड़ा इस साल अप्रैल-सितंबर को दौरान बढ़कर 23,577 हो गया है।

Updated on:
9 Oct 2019, 3:51 PM IST
Published on: