कार रिव्‍यूज

BS-6 इंजन के साथ आएगी Maruti Eeco, और भी होंगे कई सारे बदलाव

नए इंजन के साथ आएगी मारुति ईको नए सेफ्टी फीचर्स में भी होगा बदलाव माइलेज भी है शानदार
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2019, 12:43 PM IST
maruti_eeco.jpg

नई दिल्ली: अगले साल से हमारे देश में bs6 इंजन जरुरी होने वाले हैं। यही वजह है कि कंपनियां लगातार अपनी कारों को bs6 इंजन से लैस कर रही है। इस कड़ी में नया नाम Maruti Eeco का है। मारुति ईको को कंपनी अब bs6 इंजन के साथ मार्केट में लाने वाली है ।

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी सिर्फ इस गाड़ी का इंजन नहीं बल्कि कई सारे और अपडेट डेने की भी तैयारी है । अभी हाल ही में कंपनी ने इस कार के सेफ्टी फीचर्स को अपडेट किया था। एबीएस, एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर के बाद इस कार में और भी सेफ्टी फीचर्स दिये जा सकते हैं।

इंजन में होगा बदलाव- कंपनी ईको को बीएस-6 मानक के अनुसार भी अपडेट करने वाली है तथा इसके लिए मारुति सुजुकी इसके 1.2 लीटर जी-सीरीज पेट्रोल इंजन को अपडेट करने वाली है। वर्तमान में यह इंजन 73 बीएचपी व 101 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है।

वहीं सीएनजी मॉडल में यह इंजन 63 बीएचपी व 85 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है। आपको बता दें कि मारुति इको पहले की तरह 5-सीटर, 7-सीटर और कार्गो वैन ऑप्शन में मिलती है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वेरियंट का माइलेज 15.37 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी वेरियंट का माइलेज 21.94 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है।

बीएस-6 मानक में अपडेट किये जाने के बाद इसके पॉवर व माइलेज में कमी आ सकती है। इसके साथ मारुति ईको की कीमत भी बढ़ सकती है, वर्तमान में यह 3.52 से 4.86 लाख रुपयें (एक्स शोरूम) में बेचीं जा रही है

Updated on:
30 Sep 2019, 12:43 PM IST
Published on: