कार रिव्‍यूज

दीवानों की तरह खरीदते हैं लोग मारुति की ये कार, अभी खरीदने पर मिलेगी 62,400 की छूट

मारुति बलेनो को बेहद पसंद करते हैं लोग सस्ती कीमत में मिलती है लग्जरी कार
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2019, 12:37 PM IST
baleno.jpg

नई दिल्ली: आजकल ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी का दौर चल रहा है। हर बीतते दिन के साथ वाहनों की बिक्री कम होती जा रही है । ऐसे में कंपनियां हर दिन नए-नए ऑफर्स लेकर आती हैं। मारुति की कारों पर भी कई तरह के ऑफर्स चल रहे हैं। लेकिन जिस ऑफर की मार्केट में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है Maruti Baleno पर मिलने वाली छूट। मारुति बलेनो आज की तारीख में कंपनी की बेस्ट सेलिंग कारों में शुमार है इस कार पर 62,400 की छूट मिल रही है।

ये है पूरा ऑफर- बलेनो के डीजल मॉडल पर 62,400 तक की छूट है, जिसमें 20 हजार कन्ज्यूमर ऑफर, 5 साल की वॉरंटी, 15 हजार एक्सचेंज ऑफर और 10 हजार रुपये कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं। वहीं इस कार के पेट्रोल मॉडल पर 35 हजार रुपये तक का डिस्काउंट है। इसमें 15 हजार कन्ज्यूमर ऑफर, 15 हजार एक्सचेंज ऑफर और 5 हजार रुपये कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं।

चलिए अब आपको बताते हैं इस कार की कुछ खास बातें जिसकी वजह से ये कार लोगों को इतनी पसंद आते हैं।

बलेनो में 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं। इसमें सिर्फ ड्राइवर ही नहीं बल्कि पीछे बैठने वाले को भी लग्जरी फील मिलता है। वहीं इसका व्हीलबेस 2520 एमएम है, जिसकी वजह से इसमें बड़ा केबिन स्पेस मिलता है। बड़ा व्हीलबेस होने से पीछे काफी स्पेस मिलता है।

बलेनो पेट्रोल और डीजल दोनो ऑप्शन्स के साथ आती है । इसमें मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक सीवीटी ट्रांसमिशन का फीचर भी मिलता है। साथ ही साथ यंगस्टर्स के लिए इसमें स्पीड का कॉम्बिनेशन भी दिया गया है

फीचर्स की बात करें, तो baleno में की-लेस एंट्री और स्टार्ट बटन, कैमरे के साथ रिअर पार्किंग सेंसर, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, फॉलो मी लैंप्स, स्टीयरिंग व्हील पर ऑडियो कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। सेफ्टी बलेनो के सभी वैरियंट्स में एबीएस के साथ ईबीडी और डुअल एयरबैग्स दिए गए हैं।

माइलेज- सस्ती होने के साथ इसका माइलेज भी शानदार है। बलेनो डीजल का माइलेज 27.39 किमी प्रति लीटर है। जबकि पैट्रोल वैरियंट का माइलेज 21.4 किमी प्रति लीटर है। इसके बेस वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.45 लाख रुपये है।

पूरे देश में कंपनी के डीलर्स और सर्विस सेंटर्स का जाल बिछा हुआ है। इसलिए भी लोग बलेनो को बाकी कारों की अपेक्षा ज्यादा तरजीह देते हैं।

Updated on:
5 Sep 2019, 12:37 PM IST
Published on: