
नई दिल्ली: Maruti Suzuki S Presso इस महीने 30 सितंबर को लॉन्च होगी ये तो हम सभी को पता है। इस कार के फीचर्स और बाकी कई जानकारियां पहले ही सामने आ चुकी है लेकिन अब इस कार के बारे में कुछ और नई जानकारियां पता चली है। ये कार एक-2 नहीं बल्कि पूरे 4 वेरिएंट्स में आएगी।
इसके अलावा इस माइक्रो SUV में K10 में इस्तेमाल होने वाला BS6 मानक वाला इंजन मिलेगा। इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसका पावर 68hp और टॉर्क 90Nm होगा। ये मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन में लॉन्च होने वाली ये कार एक लीटर पेट्रोल में 24.07 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। आपको बता दें कि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स इसके टॉप वेरियंट्स में मिलेगा।
सीएनजी ऑप्शन में मिल सकती है ये कार-
हाल में कंपनी ने कहा है कि वह अपनी सभी छोटी कारों का सीएनजी वेरियंट लाएगी। इसलिए ये कार सीएनजी ऑप्शन में भी लॉन्च होने की उम्मीद है ।
लुक और डिजाइन- लुक और डिजाइन की बात करें तो इस छोटी कार का डिजाइन एसयूवी जैसी होगी और सामने से यह अग्रेसिव दिखेगी। कार के अंदर सेंटर में स्पीडोमीटर के साथ डायनैमिक सेंटर कंसोल। सेगमेंट के हिसाब से कार के अंदर पर्याप्त जगह मिलेगी। साथ ही इसका ग्राउंड क्लियरेंस भी अपने सेगमेंट की कारों में सबसे ज्यादा होगा। इस छोटी एसयूवी में 10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
कीमत- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Maruti Suzuki S Presso की एक्स-शोरूम कीमत 3.7-4.5 लाख रुपए हो सकती है।
Updated on:
4 Sep 2019, 2:08 PM IST
Published on:
4 Sep 2019, 2:06 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.