31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti अपनी कारों में करने जा रही है ये बड़ा बदलाव, पहले से ज्यादा सेफ होंगी कारें

कारों से बढ़ने वाले प्रदूषण और bs-6 नार्म्स के चलते मारुति ने पहले ही डीजल कारों को बंद करने की घोषणा कर दी है लेकिन अब कंपनी ने अपनी कारों के लिए ऐसी घोषणा की है कि कार चलाने वाले खुश हो जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 4 Sep 2019, 12:58 PM IST

maruti-suzuki-cng-car.jpg

नई दिल्ली: Maruti लोगों के बीच अपनी कारों की किफायत के लिए मशहूर है। अब कंपनी अपनी कारों में ऐसा बदलाव लाने जा रही है जिसके बाद ये कारें न सिर्फ पहले से ज्यादा सुरक्षित बनेंगी बल्कि इन्हें चलाने का खर्च भी काफी कम हो जाएगा। दरअसल मारुति सुजुकी ने अपनी सभी छोटी कारों को सीएनजी फिटिंग के साथ लॉन्च करने का ऐलान किया है। मारुति को उम्मीद है कि डीजल इंजन बंद होने के बाद देश में सीएनजी और हाइब्रिड वाहनों की मांग में बढ़ोतरी होगी।

490.48 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलती है ये Bugatti Chiron, बना रिकॉर्ड

फिलहाल 8 मॉडल्स में मिल रहा है CNG का ऑप्शन-

आपको बता दें कि मारुति की कुल बिक्री में सीएनजी फिटेड वाहनों का योगदान 7 फीसदी है। फिलहाल मारुति की कारों में 8 मॉडल्स पर CNG का ऑप्शन मिल रहा है । जिसमें ऑल्टो, ऑल्टो के10, वैगन आर, सिलेरियो, डिजायर टूर एस, इको और सुपर कैरी मिनी ट्रक शामिल हैं। जबकि कंपनी के पोर्टफोलियो में पूरी 16 कारें हैं।

Activa और टीवीएस स्कूटी की छुट्टी करेगा Bajaj Chetak, इसी महीने होगा लॉन्च

कंपनी खोलेगी 10000 सीएनजी आउटलेट्स-

मारुति का प्लान अपनी सभी छोटी कारों को सीएनजी में कनवर्ट करने का है । इसके लिए कंपनी 10 हजार सीएनजी डिस्ट्रीब्यूशन आउटलेट्स खोलने जा रही है। कंपनी का मानना है कि इससे प्रदूषण कम होगा और इसके साथ ही सीएनजी गाड़ियों का माइलेज भी बाकी गाड़ियों से ज्यादा बेहतर होता है।

REVOLT बाइक के दीवाने हो रहे लोग, अक्टूबर तक की बुकिंग पूरी

कंपनी फिटेड सीएनजी के लिए खर्चने होंगे ज्यादा पैसे -

कंपनी फिटेड सीएनजी किट ज्यादा सुरक्षित होती है भले ही इसके लिए हमे ज्यादा पैसे खर्च करने पड़े। वहीं रेट्रोफिटेड सीएनजी किट भले ही सस्ती होती है लेकिन उनकी वजह से कार सुरक्षित नहीं रहती ।