कार रिव्‍यूज

1 सितंबर से बदल जाएंगे ट्रैफिक नियम, कई गुना ज्यादा होगा जुर्माना

बदल गए हैं सड़क पर चलने के नियम नियम तोड़ने पर आएगी शामत जुर्माने से लेकर जेल तक की होगी सजा
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2019, 12:54 PM IST
traffic-police.jpg

नई दिल्ली: सरकार काफी समय से सख्त ट्रैफिक रूल्स लागू करना चाहती थी और अब सरकार को इसमें कामयाबी मिली है। दरअसल मोटर व्हीकल अमेंडमेंट बिल पास हो चुका है और 1 सिंतबर यानि कल से ये लागू हो रहा है। जिसके बाद ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने पर आपको कई गुना ज्यादा जुर्माना भरना पड़ेगा। तो अगर आप उन लोगों में आते हैं जो ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं तो अब उनकी खैर नहीं । नए मोटर व्हीकल एक्ट में शराब पीकर ड्राइविंग करने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं इमरजेंसी वाहनों जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पीसीआर का रास्ता रोकने पर भारी भरकम जुर्माना ठोका जा सकता है। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

मंत्रालय ने नोटिफिकेशन संख्या 3110(E) के जरिए इसे सितंबर से लागू करने का आदेश जारी किया है।चलिए आपको बताते हैं कि नए नियमों के तहत आपको किस नियम को तोड़ने पर कितना जुर्माना देना होगा।

इन बातों को करने पर लगेगा 10000 रुपए का जुर्माना-

Updated on:
31 Aug 2019, 12:54 PM IST
Published on: