कार रिव्‍यूज

2020 के अंत तक लॉन्च होगी Mahindra XUV500, फीचर्स और लुक्स की डीटेल हुई लीक

इस बार कार का लुक पहले से अलग होगा।सिर्फ बाहर से ही नहीं कार का केबिन भी पहले से अलग होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2020, 12:53 PM IST
Mahindra XUV500
Mahindra XUV500

नई दिल्ली: नेक्स्ट जनरेशन Mahindra XUV500 को टेस्टिंग में लगातार देखा जा रहा है अब खबर आ रही है कि ये कार साल के अंत तक लॉन्च हो जाएगी। इसके अलावा इस कार की कुछ ऐसी डीटेल्स लीक हगुई है जिससे इस कार के इंटीरियर और फीचर्स की जानकारी सामने आ चुकी है। आपको बता दें कि लीक हुई जानकारी के मुताबिक नई पहले से ज्यादा लंबी, अधिक सीटिंग स्पेस और नई तकनीक से लैस होगी।

इंटीरियर- इंटीरियर की बात करें तो अंदर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ फ्री स्टैंड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। कार में बड़ा मल्टी-इन्फॉर्मेशन-डिस्प्ले, डिजिटल/एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ डी-कट स्टीयरिंग व्हील भी मिलते हैं।

नए एक्सयूवी 500 में ड्यूल-टोन क्लाइमेट जोन फीचर के बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि फिलहाल एक्सयूवी 300 की तरह इसमें भी ये फीचर दिया जा सकता है। इसके अलावा ड्राइवर को सपोर्ट देने के लिए फ्रंट सीटों के लिए शानदार साइड बोलस्टरिंग दिए जा सकते हैं। बीच की सीटों को स्लाइड करने की सुविधा दी जाएगी, जिससे पीछे की सीटों को सुविधा अनुसार अधिक लेगरूम मिल सके।

एसयूवी के अंतिम सीटों में भी ऐसी की सुविधा दी जाएगी जिसे सुविधा अनुसार कंट्रोल किया जा सकेगानए मॉडल को मॉडिफाइड मोनोकोक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। नई एक्सयूवी 500 में टेंसिल स्टील का इस्तेमाल किया जाएगा जो पहले के मुकाबले कयदा मजबूत और हल्का होगा।

Updated on:
1 Jan 2020, 12:53 PM IST
Published on: