इस कार के अगले संस्करण में cheetah CLAW गायब होगा यानि इस बार कार का लुक पहले से अलग होगा।सिर्फ बाहर से ही नहीं कार का केबिन भी पहले से अलग होगा। नेक्स्ट जनरेशन XUV 500 में महिंद्रा नया केबिन और डैशबोर्ड देगी, इसके अलावा फीचर्स के मामले में भी ये पहले से कहीं ज्यादा एडवांस्ड होगी। ये नई XUV 500 पहले से काफी बड़ी नजर आ रही है और इसके डोर हैंडल्स पहले से अलग हैं। कार का boot लिड भी नया है।