कार रिव्‍यूज

मात्र 11000 रुपए में आपकी हो सकती है Maruti s presso, बुकिंग हुई शुरू

मारुति एस प्रेसो की बुकिंग हुई शुरू 30 सितंबर को होनी है लॉन्चिंग
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2019, 4:47 PM IST
spresso_interior_1.jpg

नई दिल्ली: मारुति ने अपनी अपकमिंग कार s-presso की बुकिंग को ऑफिशियली शुरू कर दिया है। अब इस कार को डीलरशिप पर 11000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुक कराया जा सकता है । नजदीकी मारुति सुजुकी एरिना डीलरशिप पर इसके लिए संपर्क कर सकते है। आपको मालूम हो कि मंगलवार से ये कार डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो चुकी है और माना जा रहा है है कि 30 सितंबर को लॉन्चिंग के तुरंत बाद इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। कहा तो यहां तक जा रहा है कि कंपनी इसकी टेस्ट ड्राइव भी जल्द ही शुरू कर देगी।

मारुति एस-प्रेसो को चार ट्रिम सहित कुल नौ वैरिएंट के साथ लाया जाना है जिसमें ऑटोमेटिक वैरिएंट भी शामिल है। कंपनी इसे पर्याप्त फीचर्स व उपकरण के साथ भारतीय बाजार में उतार रही है।

4 वेरिएंट्स में लॉन्च होगी कार-

कंपनी मारुति एस-प्रेसो को चार वैरिएंट स्टैंडर्ड, एलएक्सआई, वीएक्सआई तथा वीएक्सआई+ में लॉन्च करेगी । इस मॉडल के चारों वेरिएंट में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगाया जाएगा, ये वही इंजन है जो Alto k10 में दिया गया है। यह इंजन 68 बीएचपी का पॉवर व 90 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स लगाया जाएगा, इसके साथ ही इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है। मारुति सुजुकी इस इंजन को बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अनुसार उतारने वाली है।

माइलेज- ये कार एक लीटर पेट्रोल में 24.07 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। हाल में कंपनी ने कहा है कि वह अपनी सभी छोटी कारों का सीएनजी वेरियंट लाएगी। इसलिए ये कार सीएनजी ऑप्शन में भी लॉन्च होने की उम्मीद है ।

कीमत- भारत में मारुति एस-प्रेसो की शुरूआती कीमत 3 से 3.5 लाख रुपये हो सकती है।

Updated on:
25 Sep 2019, 4:47 PM IST
Published on: