
नई दिल्ली: एंट्री लेवल कारों में Renault Kwid का अलग ही जलवा है। हमारे देश में छोटी कारों में इस कार की सीधी टक्कर Maruti Alto से होती है । अभी हाल ही में कंपनी ने इस कार का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किय़ा है अब इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इस फेसलिफ्ट वर्जन की कुछ जानकारियां सामने आ चुकी हैं। जिनके आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी maruti की s presso को टक्कर देने के लिए क्विड का फेसलिफ्ट वर्जन ला रही है। खैर चलिए आपको बताते हैं इस कार के बारे में कुछ खास बातें-
4 वेरिएंट में आएगी ये कार-
रेनॉल्ट क्विड फेसलिफ्ट को चार वैरिएंट विकल्प के साथ लाया जाएगा, हालांकि वैरिएंट के नाम का पता नहीं चल पाया है। इस हैचबैक को कई अपडेट के साथ लाया जा रहा है तथा इसे पहले से बेहतर लुक दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो Renault Kwid में स्प्लिट एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, बेहतर फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन वाले बंपर तथा एलईडी टेल लैंप के साथ उतारा जाना है। इसके साथ ही इसमे कई फीचर्स व उपकरण ट्राइबर से लिए जाएंगे।
इस कार में लगा स्टीयरिंग व्हील, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर टैकोमीटर,8.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है जो ट्राइबर से लिया गया है। इस इंफोटेनमेंट सिस्टम में एप्पल कार प्ले व एंड्राइड ऑटो की सुविधा भी दी जायेगी।
इंजन- क्विड फेसलिफ्ट में 800 सीसी तथा 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ लाया जाएगा। अक्टूबर में लागू हो रहे क्रैश नियमों को ध्यान में रखते हुए इस कार के डिजाइन में बदलाव हो सकते है। डाजाइन के अलावा क्विड फेसलिफ्ट में कुछ जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
इस कार की लॉन्चिंग इसी फेस्टिव सीजन में अक्टूबर में हो सकती है और कीमत की बात करें तो क्विड फेसलिफ्ट को 3 - 5 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।
Updated on:
25 Sep 2019, 2:55 PM IST
Published on:
25 Sep 2019, 2:55 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.