रेनॉ ट्राइबर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। साथ ही ट्राइबर में मैनुअल एयर कंडीशनिंग है और इसमें स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स नहीं हैं।
नई दिल्ली:Renault India ने हाल ही में MPV Triber को लॉन्च किया था, इस कार को भारत की सबसे सस्ती एमपीवी माना जाता है लेकिन अब कंपनी ने इस कार की कीमत में इजाफा कर दिया है। रेनॉ ने RXE वेरिएंट को छोड़ कर बाकी सभी वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है।
नई कीमत-
रेनॉ ट्राइबर के RXL, RXT और RXZ वेरियंट की कीमत 5.59 लाख, 6.09 लाख और 6.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमत) हो गई है। आपको बता दें कि ये दूसरी बार है जब कंपनी ने इस कार की कीमत में इजाफा किया है। इससे पहले, 15 इंच वीइल्स के एडिशन पर इसके टॉप वेरिएंट RXZ की कीमत में 4,250 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
इन कारों से है मुकाबला-
इंडियन मार्केट में इस कार का मुकाबला कई सेगमेंट में है। जहां तक कीमत की बात है तो यह मारुति सुजुकी स्विफ्ट और Hyundai Grand i10 Nios को कड़ी टक्कर देती है।
फीचर्स-
फीचर्स की बात करें तो ट्राइबर में पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम दिया गया है।स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के अलावा ट्राइबर साइड-एयरबैग्स के साथ भी आती है। रेनॉ ट्राइबर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। साथ ही ट्राइबर में मैनुअल एयर कंडीशनिंग है और इसमें स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स नहीं हैं।
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में लाने का भी प्लान
रेनॉ ट्राइबर 1.0 लीटर और 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है जो कि 72hp का पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ध्यान देने वाली बात ये है कि फिलहाल, रेनॉ ने ट्राइबर के इंजन को BS6 इमिशन नॉर्म्स के हिसाब से अपग्रेड नहीं किया है। इस इंजन के अपग्रेडेशन के बाद रेनॉ की Triber के लाइन-अप में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लाने की योजना है।