कार रिव्‍यूज

Kia seltos को टक्कर देगी Skoda vision, कंपनी ने जारी किये स्केच

विजन इन कॉन्सेप्ट के फ्रंट और रियर बंपर को काफी स्टाइलिश बनाया गया है। तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि इसकी सीटिंग पोजिशन को ऊंचा रखा गया है।

2 min read
skoda dashboard

नई दिल्ली: स्कोडा ने अपनी नई आने वाली कार vision का स्केच जारी किया है। इस बार कंपनी ने इसके बाहरी डिजाइन की झलक दिखाई है। यह कंपनी की अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी का कॉन्सेप्ट है, और कंपनी इस कार की पहली झलक ऑटो एक्सपो 2020 में दिखाने वाली है।

तस्वीरों पर गौर करें तो विजन इन कॉन्सेप्ट के फ्रंट और रियर बंपर को काफी स्टाइलिश बनाया गया है। तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि इसकी सीटिंग पोजिशन को ऊंचा रखा गया है।

इंजन- विजन इन कॉन्सेप्ट पर बनी एसयूवी में 1.0 लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 115 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ इस कार में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है। इस फोर व्हीलर गाड़ी में डीजल इंजन नहीं मिलेगा, हालांकि कंपनी इसमें सीएनजी का विकल्प शामिल कर सकती है।

स्कोडा ने कुछ समय पहले विजन इन के इंटीरियर के स्केच भी जारी किए थे। उस दौरान कंपनी ने इसमें बड़े फ्री-फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम की झलक दिखाई थी। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यूरोप में उपलब्ध कामिक की तरह यह 9.2 इंच की यूनिट हो सकती है।

इन कारों से होगा मुकाबला- Skoda की इस कार का प्रोडक्शन मॉडल भारत में 2021 के मध्य तक आएगा। लॉन्चिंग के बाद इस कार की टक्कर hyundai Creta, kia seltos, और renault capture जैसी कारों से होगा। कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुई है।

Updated on:
09 Jan 2020 03:01 pm
Published on:
09 Jan 2020 02:54 pm
Also Read
View All