
Hyundai Creta
नई दिल्ली: Hyundai Creta अपने सेगमेंट की बेस्ट कार है। फिलहाल इस कार की टेस्टिंग चल रही है। इस साल लॉन्च होने वाली इस कार की लॉन्चिंग के बारे में कुछ पुख्ता जानकारियां सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक hyundai Creta के नेक्स्ट मॉडल का ग्लोबल डेब्यू ग्रेटर नोएडा में होने वाले ऑटो एक्सपो में 6 फरवरी को होगा। वहीं, इसकी मार्केट लॉन्चिंग मिड मार्च में होगी। यहां ध्यान रखने वाली बात ये भी है कि कंपनी ऑटो एक्सपो में इस कार के सिर्फ एक्सटीरियर को दिखाएगी। इंटीरियर समेत अन्य डीटेल मार्च मिड में इसकी लॉन्चिंग के समय सामने आएंगे।
आपको बता दें 2020 में लॉन्च होने वाली ये कार क्रेटा का सेकेंड जनरेशन मॉडल होगा। टेस्टिंग के दौरान देखें जाने पर इस कार की कई सारी खूबियां सामने आ गई हैं। चलिए आपको लॉन्चिंग से पहले बताते हैं इस कार की कुछ खास बातें-
फीचर्स- नई क्रेटा पुराने मॉडल की तुलना में बड़ी होगी। कार में BS6 कंप्लायंट इंजन मौजूद होगा। डिजाइन की बात करें तो नई क्रेटा ix25 की तरह दिखती है। ix25 क्रेटा का सेकेंड जनरेशन मॉडल हो जो फिलहाल चीन में बिकता है। भारतीय मार्केट में लॉन्च करने के लिए कंपनी इसमें भारतीय बाजार के हिसाब से चेंजेज करेगी। कार का फ्रंट एंड स्लेटेड ग्रिल के साथ आता है। इसके साथ कार में स्प्लिट हेडलैम्प्स, LED DRLs और प्रॉजेक्टर हेडलैम्प्स दिए गए हैं।
2020 क्रेटा टेस्ला सेंट्रल कंसोल, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 3 स्पूक स्टियरिंग वील मौजूद होगा। इसके अलावा कार में ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक, पैनोरैमिक सनरूफ, क्लाइमेट कंट्रोल, ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर्स मौजूद होंगे। इसके अलावा कार में कीलेस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।
इन कारों से होगा मुकाबला-
नई क्रेटा, Kia seltos, MG Hector,Tata Harrier xuv 500को टक्कर देगी।
Updated on:
9 Jan 2020, 2:07 PM IST
Published on:
9 Jan 2020, 2:05 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.