कार रिव्‍यूज

Harrier से अलग होगी Tata Buzzard, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

Tata Buzzard का बेसब्री से हो रहा है इंतजार अलग नाम से लॉन्च होगी 7 सीटर suv लॉन्चिंग से पहले जानें सारी डीटेल्स  
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2019, 12:48 PM IST
tata_buzz.jpg

नई दिल्ली: टाटा हैरियर का 7 सीटर वर्जन Tata Buzzard इसी साल के अंत तक लॉन्च होनी है । जेनेवा मोटर शो में जब से कंपनी ने इस कार की झलक दिखाई तभी से लोग इस कार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ये कार टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जिसकी वजह से इस कार की कई सारी डीटेल्स सामने आ गई है। जिनसे ये बात भी पता चली है कि ये 7 सीटर suv harrier से काफी अलग होगी।

कितनी अलग है Harrier से tata Buzzard-

वैसे तो लुक में ये suv हैरियर जैसी ही है और इसमें स्लिम एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, हनीकॉम्ब ग्रिल, फ्लेर्ड वील आर्च और 3-डायमेंशन टेललाइट्स होंगी। हैरियर की तुलना में बजार्ड की स्टाइलिंग थोड़ी अलग है। इस एसयूवी में 18-इंच के वील्ज, फुटबोर्ड और रूफ रेल्स दिये गए हैं जो इसे हैरियर से अलग बनाते हैं। आपको मालूम हो कि टाटा मोटर्स की ये कार OMEGA प्लैटफॉर्म पर आधारित है। ये वही प्लेटफार्म है जिस पर हैरियर को बनाया गया था। टाटा मोटर्स नें जगुआर लैंड रोवर के सहयोग से इस प्लेटफार्म को डेवलप किया है।

बजार्ड में तीसरी लाइन की सीट देने के लिए इसकी लंबाई हैरियर के मुकाबले 62 mm बढ़ाई गई है। रूफ को भी पीछे की तरफ थोड़ा ऊंचा किया गया है, ताकि तीसरी लाइन में बैठने वाले पैसेंजर को पर्याप्त हेडस्पेस मिले। टेल लैम्प्स की डिजाइन में भी हल्के बदलाव देखने को मिलेंगे। यानि 7 सीट वाली यह एसयूवी पीछे की तरफ से हैरियर से काफी अलग होगी।

इंजन – टाटा मोटर्स इस suv में हैरियर वाला 2.0-लीटर क्रायोटेक डीजल इंजन दिया जाएगा। बजार्ड में यह इंजन 172PS और 350Nm टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप होगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे।

कीमत- बजार्ड की शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।

Updated on:
17 Sep 2019, 12:48 PM IST
Published on: