कार रिव्‍यूज

इलेक्ट्रिक सनरूफ फीचर के साथ लॉन्च हुई Tata Nexon XM(S), कीमत जान तुरंत करेंगे बुक

Tata Nexon XM(S) मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स दोनों ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। हाइएंड फीचर्स से लैस इस कार की सबसे खास बात इसकी कीमत है। कंपनी ने इसे बेहद अफोर्डेबल प्राइस पर लॉन्च किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Sep 2020, 3:57 PM IST
tata_nexon_xm.jpg
tata nexon xm (s )

नई दिल्ली : टाटा मोटर्स ने अपनी पॉप्युलर कॉम्पैक्ट SUV नेक्सॉन का नया वेरियंट Tata Nexon XM(S) लॉन्च किया है। Tata Nexon XM(S) मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स दोनों ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। हाइएंड फीचर्स से लैस इस कार की सबसे खास बात इसकी कीमत है। कंपनी ने इसे बेहद अफोर्डेबल प्राइस पर लॉन्च किया है। नए वेरियंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 8.36 लाख से 10.30 लाख रुपये के बीच है। चलिए अब हम बताते हैं इसके वो फीचर्स जो कस्चमर्स को बेहद पसंद आ सकते हैं।

इस कार में कंपनी ने इलेक्ट्रिक सनरूफ दिया है, जो कि इसे अपने सेग्मेंट में सबसे सस्ती कार बनाता है जिसमें यह फीचर दिया गया है। इसके पहले यह फीचर केवल XZ+ (S) और XZA+ (S) वैरिएंट में ही दिया गया था। अब आप कम कीमत में भी इलेक्ट्रिक सनरूफ का मजा ले सकते हैं। इलेक्ट्रिक सनरूफ के अलावां कंपनी ने इस एसयूवी में कुछ अन्य फीचर्स को भी शामिल किया है। इसमें ऑटोमेटिक हेडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, LED डे टाइम रनिंग लाइट्स, प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है।

इसके अलावा इसमें मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग वील्स, हारमन-सोर्स्ड ConnectNext इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, हिल होल्ड कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP), रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर दिए गए हैं।

साथ ही इस वेरिएंट में Eco, City और Sport जैसे मल्टी-ड्राइव मोड्स भी मिलेंगे यानि कार चलाने वाला अपनी जरूरत के हिसाब से कार चला सकता है।

Published on: