कार रिव्‍यूज

17 दिसंबर को नहीं पेश होगी Tata Nexon EV, जानें कब दिखेगी पहली झलक

सिंगल चार्ज में एडवांस्ड लिथियम-ऑयन बैटरी करीब 300 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेंगी

2 min read
tata nexon

नई दिल्ली: Tata Motors की नई इलेक्ट्रिक कार tata nexon EV का बड़ी बेसब्री से इंतजार हो रहा है लेकिन अब आपको इस कार के लिए छोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। जी हां इस कार के डेब्यू को टाल दिया गया है, पहले ये कार 17 दिसंबर को पेश होने वाली थी लेकिन अब ये कार 19 दिसंबर को पेश होगी। फिलहाल इसके पीछे की वजह को नहीं बताया गया है। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब टाटा मोटर्स ने इस कार के डेब्यू को आगे बढ़ाया है। पहले ये कार 16 दिसंबर को पेश होनी थी जिसे 17 दिसंबर के लिए टाला गया। अब देखना होगा कि ये कार फाइनली 19 दिसंबर को पेश होती है या नहीं। चलिए आपको बताते हैं कि इस कार में क्या नया होने वाला है।

टेस्टिंग के दौरान किया जा चुका है स्पॉट

इस कार की सबसे खास बात इसका पडैस्ट्रियन प्रटेक्शन नॉर्म्स यानी पैदल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े नियम के साथ कंपैटिबल होना है जो कि 2020 से लागू होंगे। इसके अलावा कार में नया बोनट और फ्रंट बंपर डिजाइन दिया गया है। कार में नए प्रोफाइल के साथ फॉग लैंप क्लस्टर्स दिए गए हैं। इस कार में DRLs के साथ नए हेडलाइट्स दी गई हैं। कार के ग्रिल्स आपको टाटा हैरियर की याद दिलाएंगे।

इस कार की दूसरी खास बात इसकी जिप्ट्रॉन टेक्नोलॉ़जी है। इस कार में टाटा मोटर्स ने जिप्ट्रॉन ईवी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। जिसमें परमानेंट AC मोटर का इस्तेमाल किया जाता है। यह इलेक्ट्रिक वीइकल IP67 रेटेड लिक्विड-कूल्ड बैटरी से पावर लेता है, जो कि वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ दोनों है।

सिंगल चार्ज में चलेगी 300 किमी-

कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में एडवांस्ड लिथियम-ऑयन बैटरी करीब 300 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेंगी। फिलहाल, 13 शहरों में टाटा मोटर्स के 85 चार्जर हैं और कंपनी इसे बढ़ाकर 300 करना चाहती है।

नेक्सॉन 30 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स के साथ आएगी। इनमें लोकेशन बेस्ड सर्विसेज, वीइकल से जुड़े अहम आंकड़े, अलर्ट ऐंड नोटिफिकेशन और सेफ्टी ऐंड सिक्यॉरिटी फीचर्स शामिल होंगे।

Updated on:
10 Dec 2019 02:15 pm
Published on:
10 Dec 2019 01:05 pm
Also Read
View All