कार रिव्‍यूज

Tata nexon का स्पेशल एडीशन हुआ लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

टाटा मोटर्स की नेक्सॉन suv सेगमेंट की बेस्ट कारों में से एक है। कंपनी ने इसकी बिक्री को सेलीब्रेट करने के लिए इस कार का स्पेशल एडीशन लॉन्च किया है।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2019, 11:14 AM IST
nexon_kra.jpg

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स की पॉप्युलर suv Tata Nexon को देश की सबसे सुरक्षित suv का खिताब हासिल है । हाल ही में Nexon की बिक्री एक लाख के पार हो चुकी है और इस मौके पर कंपनी ने अपने कस्टमर्स के लिए इस स्पेशल एडिशन मॉडल को लॉन्च किया है।

Tata Nexon Kraz में दो वेरियंट Kraz और Kraz+ मिलते हैं जिनकी कीमत क्रमशः7.58 लाख रुपये और 9.18 लाख रुपये है।

फीचर्स-Tata Nexon Kraz स्टैंडर्ड नेक्सॉन के XM वेरियंट पर आधारित है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ हार्मन का 4-स्पीकर इन्फोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, फ्रंट 12V आउटलेट, फॉलो-मी-होम हेडलैम्प और पावर फोल्डिंग विंग मिरर्स हैं। इसमें स्पेशल एडिशन कवर के साथ स्टील व्हील्स भी दिए गए हैं।

पॉवर और इंजन- नेक्सॉन का यह लिमिटेड एडिशन मॉडल पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन के साथ उपलब्ध है। tata nexon KRAZ एडिशन में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलेगा। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन उपलब्ध हैं। यही इंजन फिलहाल कार के वर्तमान मॉडल में मिल रहा है। टाटा नेक्सॉन का बीएस6 मॉडल इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होगा।

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी ने पिछले साल भी इस कार का स्पेशल एडीशन लॉन्च किया था । हालांकि, तब इसे लाइम-ग्रीन हाइलाट्स के साथ बाजार में उतारा गया था। और इस बार कंपनी इसे ड्युअल-टोन कलर (ब्लैक-सिल्वर) में आई है। एसयूवी के अंदर भी बाहर की तरह सीट्स और एसी वेंट्स पर ऑरेंज हाइलाट्स हैं। इसके अलावा डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल और दरवाजों पर पियानो ब्लैक फिनिश दी गई है। वहीं इसकी बॉडी ब्लैक कलर और रूफ सिल्वर कलर में है। साथ ही विंग मिरर्स, अलॉय वील्ज और फ्रंट ग्रिल पर ऑरेंज हाइलाट्स दी गई हैं।

Updated on:
10 Sep 2019, 11:14 AM IST
Published on: