कार रिव्‍यूज

4 अक्टूबर को लॉन्च होगी Tata Tiago Wizz, देती है जबरदस्त माइलेज

4 अक्टूबर को लॉन्च होगी ये कार इस कार के इंटीरियर में किया गया है बड़ा बदलाव इस कार का माइलेज है काफी अच्छा
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Oct 2019, 11:59 AM IST
tata tiago wizz

नई दिल्ली : Tata Motors जल्द ही अपनी पॉपुलर हैचबैक कार Tiago का नया एडिशन लॉन्च करने वाला है जिसका नाम Tata Tiago Wizz रखा गया है। आपको बता दें कि इस कार को 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि इस कार में कोई बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं, जो भी बदलाव इस कार में नजर आएंगे वो इसके इंटीरियर में किए गए हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि क्या है इस कार की खासियत।

इंजन

आपको बता दें कि टियागो विज के इंजन में किसी अभी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस कार में में 1.2-लीटर का 3-सिलिंडर पेट्रोल दिया गया है जो 84 hp का पावर और 114 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। इस कार में आपको सिर्फ पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है, आपको इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा।

इंटीरियर की बात करें तो इस कार में डुअल टोन कलर कॉम्बिनेशन दिया जाएगा जो बेहद ही आकर्षक है। इसके साथ ही कार के केबिन में आपको काफी प्रीमियम बदलाव देखने को मिलेंगे।

माइलेज

अगर माइलेज की बात करें तो ये कार आपको निराश नहीं करेगी, कंपनी का दावा है कि इस कार में आपको 23.84 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा जो कि किसी हैचबैक कार के हिसाब से काफी अच्छा है।

Published on: