कार रिव्‍यूज

फॉक्सवैगन को पछाड़ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बनी Tesla

टेस्ला का मार्केट कैपिटल 100 बिलियन डॉलर हो गया है आपको मालूम हो कि फॉक्स वैगन की मार्केट वैल्यू 99.4 बिलियन डॉलर रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jan 2020, 4:31 PM IST
tesla
tesla

नई दिल्ली: टेस्ला ने फॉक्सवैगन को पछाड़कर वैल्युअबल कार बनाने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी का स्थान हासिल कर लिया है। आपको मालूम हो कि वैल्यूबल कार बनाने में जापानी कंपनी टोयोटा ने नंबर 1 हासिल किया है। टेस्ला ने पिछले तीन माह में वैल्यू का दोगुना स्टॉक जमा कर लिया है।

आपको मालूम हो कि इसी के साथ टेस्ला का मार्केट कैपिटल 100 बिलियन डॉलर हो गया है आपको मालूम हो कि फॉक्स वैगन की मार्केट वैल्यू 99.4 बिलियन डॉलर रहा है। वहीं टोयोटा 233 बिलियन डॉलर की मार्केट पूंजीकरण के साथ पहले स्थान पर बरकरार है। टेस्ला ने हाल ही में चीन में एक नया कारखाना शुरू किया है, जिससे तीसरी तिमाही में कंपनी की आश्चर्यजनक प्रगति हुई है।

भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की वृद्धि एवं लाभ और टेस्ला का अव्वल कार निर्माता से अंतर्राष्ट्रीय क्लीनर कारों में बदलाव को देखकर निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

हालांकि अगर पिछले 12 महीनों की बिक्री पर नजर डालें तो टेस्ला दुनिया की 20 टॉप कंपनियों में भी शामिल नहीं हो पाएगी। माना जा रहा है कि कंपनी की सेल 31 बिलियन डॉलर हो सकती है, वहीं टोयोटा की 276 बिलियन डॉलर हो सकती है।

Updated on:
24 Jan 2020, 4:31 PM IST
Published on: