
tesla cybertruck
नई दिल्ली: Tesla के फाउंडर और सीईओ Elon Musk ने Los Angeles में इलेक्ट्रिक ट्रक की पहली झलक दिखाई। लेकिन पहली झलक में ही Cybertruck नाम के इस इलेक्ट्रिक ट्रक की असलियत सामने आ गई । दरअसल इवेंट में जिस वक्त इस ट्रक की ताकत के बारे में बताया जा रहा था उसी वक्त कुछ ऐसा हुआ कि कंपनी के CEO Elon Musk को शर्मसार होना पड़ा।
छोटी सी गेंद से चकनाचूर हुआ विंडो-
दरअसल कैलीफोर्निया के Hawthorne में हो रहे इवेंट में जब मस्क दुनिया को ये बता रहे थे कि इस ट्रक को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाना कितना मुश्किल है और कैसे स्टेनलेस स्टील से बने इस ट्रक पर गोली और हथौड़े का प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। यही साबित करने के लिए एक लोहे की बॉल को ट्रक पर फेंका गया लेकिन इस लोहे की गेंद से ट्रक की विंडो चकनाचूर हो गई।
उस वक्त मस्क ने "Room for improvement" कहकर बात को टाल दिया।लेकिन सवाल ये उठता है कि इस घटना के बाद इस ट्रक के फीचर्स और बाकी चीजों पर कितना भरोसा किया जा सकता है। वैसे आपको बता दें कि ये साइबरट्रक 2021 में लॉन्च होना है , तब तक इसकी कमियों को ठीक किया जा सकता है। खैर चलिए आपको बताते हैं कि इस साइबर ट्रक के बारे में कंपनी क्या क्या दावे कर रही है।
डिजाइन और फीचर
“Cybertruck” को बनाने के लिए अल्ट्रा हार्ड 30X कोल्ड-रोल्ड स्टेनलैस स्टील स्किन है। ये मेटेरियल डेंट, डैमेज और लॉम्ग टर्म कोरिजन से बचाता है। कंपनी इस साइबरट्रक की मार्केटिंग“better utility” की तरह कर रही है जो एक स्पोर्ट कार के मुकाबले अधिक परफॉर्मेंस देगा।
इंटीरियर-
इंटीरियर की बात करें तो इसमें 17इंच टच स्क्रीन दिया गया है जो कस्टमर यूजर इंटरफेस के साथ आता है। यह ऑनबोर्ड पावर और कंप्रेस्ड एयर के साथ आता है। जो लोग इसे खरीदना चाहते हैं वो इसे Single Motor RWD, Dual Motor AWD और Tri-Motor AWD में खरीद सकते हैं। Tri-Motor AWD में 2.9 सेकंड में 96kmph की स्पीड पकड़ सकता है ये वर्जन इंप्रेसिव 804 किलोमीटर रेंज के साथ आता है जिसकी कैपेसिटी 6,350kg है।
कीमत- सिंगलMotor RWD की शुरुआती कीमत $39,900 यानि लगभग 28,65,438.45रुपए है।
Updated on:
22 Nov 2019, 3:10 PM IST
Published on:
22 Nov 2019, 3:09 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.