कार रिव्‍यूज

मैनुअल कार चलाते समय न करें ये काम, हो सकता है खतरनाक एक्सीडेंट

माना जाता है कि मैनुअल कार चलाना बेहद आसान होता है । लेकिन इन कारों को चलाते वक्त लोग ऐसी गलतियां करते हैं जिसके अंजान खतरनाक होते हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2019, 2:09 PM IST
manual_car_drive.jpg

नई दिल्ली: आजकल ऑटोमैटिक कारों का चलन है लेकिन फिर भी हमारे देश में आज भी एक बहुत बड़ी आबादी मैनुअल कारों को चलाना पसंद करती है। हमेशा से मैनुअल कारों को चलाने के बावजूद लोग इन कारों को चलाते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसकी वजह से कई बार खतरनाक एक्सीडेंट तक हो जाते हैं । इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बताएंगे जो मैनुअल कार चलाते वक्त कभी नहीं करनी चाहिए नहीं तो अंजाम खतरनाक होता है।

क्लच को लगातार दबाकर रखना-

कुछ लोग आदतन रेड सिग्नल पर भी गाड़ी बंद नहीं करते हैं साथ ही गाड़ी को लगातार गियर में रखने की वजह से क्लच को दबाये रखना पड़ता है। ऐसे में गलती से क्लच से पैर स्लिप होने के हालात में एक्सीडेंट होना तय है। इसके अलावा देर तक खड़ी गाड़ी में क्लच का इस्तेमाल करने से इंजन और क्लच दोनों को काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है।

क्ल्च को लगातार दबाने से फ्यूल की खपत तो बढ़ती ही है साथ ही ट्रांसमिशन एनर्जी को नुकसान होने की संभावना भी बनी रहती है। साथ ही क्लच डैमेज होने लगती हैं। कई बार तो इस आदत की वजह से गाड़ी की सर्विसिंग जल्दी-जल्दी करानी पड़ती है जिसके चलते आपकी जेब को नुकसान होता है ।

इसी तरह ऊंचाई वाली जगह पर गाड़ी चलाते समय क्लच दबाने से गाड़ी बिना गियर के हो जाती है । इसलिए कार को चढ़ाते वक्त गियर में ही रखें और क्लच का इस्तेमाल सिर्फ गियर बदलते समय ही करें।

स्पीड बढ़ाते समय गियर चेंज न करना-

अक्सर लोग स्पीड बढ़ाते समय गियर चेंज नहीं करते, जिस समय गाड़ी की स्पीड के हिसाब से गाड़ी टॉप गियर में जानी चाइये लेकिन लोग निचले गियर में ही गाड़ी को रखते हैं। निचले गियर में अधिक स्पीड रखने पर इंजन पर दबाव पड़ेगा और आवाज करने लगेगा। ऐसा होने से फ्यूल की खपत ज्यादा बढ़ जायेगी साथ ही इंजन और गियर बॉक्स के खराब होने के चांस भी बढ़ जाते हैं।

Updated on:
23 Sep 2019, 2:09 PM IST
Published on: