5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिटायरमेंट की खबरों के बीच 1.6 करोड़ की धांसू एसयूवी चलाते दिखे धोनी, जानें क्या है खास

महेन्द्र सिंह धोनी ने खरीदी नई कार देश की सबसे ताकतवर एसयूवी चलाते हैं महेंद्र सिंह धोनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 21 Sep 2019, 1:20 PM IST

dhoni.jpg

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पॉपुलर खिलाड़ी महेन्द्र सिंह आजकल अपने रिटायरमेंट को लेकर खबरों में बने हुए हैं। लेकिन रिटायरमेंट की खबरों के बीच क्रिकेट के मैदान से दूर धोनी को धांसू एसयूवी चलाते देखा गया है। जी हां, ये तो आप सभी को पता है कि धोनी को बाइक्स का काफी शौक है और उनके पास एक से बढ़कर एक बाइक्स और कारों का कलेक्शन हैं और अब उनके इस कलेक्शन में एक नई धाकड़ एसयूवी जुड़ गई है।

दरअसल महेन्द्र सिंह धोनी ने जीप ग्रैंड चिरोकि ट्रैकहॉक खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 1.6 करोड़ रुपयें है। उन्होंने यह एसयूवी कुछ हफ्ते पहले ही खरीदी है और देश की इस पहली जीप ग्रैंड चिरोकि ट्रैकहॉक को उन्हें इसे चलाते हुए भी देखा गया है ।

S Presso को टक्कर देगी hyundai की ये छोटी suv, कंपनी ने काम किया शुरू

आपको मालूम हो कि जीप इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी के लिए इस एसयूवी को अमेरिका से खासतौर पर मंगवाया है। पूरी तरह से इंपोर्ट होने की वजह से इसकी कीमत इतनी अधिक है।

इंजन की बात करें तो भारत में बिकने वाला मॉडल 468 बीएचपी का पॉवर व 624 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। जबकि कैप्टन कूल की चिरोकि में 6.2 लीटर हेलकैट इंजन लगाया गया है जो 700 बीएचपी का जबरदस्त पॉवर व 875 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। पॉवर ज्यादा होने की वजह से इसे देश की सबसे ताकतवर एसयूवी कहा जा रहा है। यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की गति सिर्फ 3.62 सेकंड में पूरी कर लेती है। यह मॉडल इंडिया-स्पेक मॉडल जैसी ही दिखती है लेकिन इसमें कुछ सामान्य बदलाव किये गए है। इसके साथ ही एसयूवी की परफॉर्मेंस जानने के लिए एक अलग स्क्रीन भी दी गयी है।

80 किमी का माइलेज देती है ये इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत मात्र 38000

आपको मालूम हो कि इस दमदार एसयूवी में 20 इंच के अलॉय व्हील, 8.4 इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सीटों पर नप्पा लेदर का प्रयोग किया गया है।