
नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक-मोबिलिटी स्टार्टअप कंपनी Polarity ने आज एक साथ 6 इलेक्ट्रिक बाइक्स को लॉन्च किया है। S1K, S2K, S3K, E1K, E2K और E3K नाम की ये बाइक्स स्पोर्ट्स और 'E' का मतलब एक्जीक्युटिव सीरीज है । कंपनी ने इन बाइक्स को 38000 से लेकर 1.1 लाख की कीमत पर लॉन्च किया है।
1001 रुपए में होगी बुकिंग-
कंपनी ने इन ई बाइक्स की बुकिंग भी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि कंपनी की वेबसाइट पर 1,001 रुपये में इनकी बुकिंग की जा सकती है। और 2020 से इन बाइक्स की डिलीवरी शुरू हो जाएगी।
रेंज- स्पोर्ट्स सीरीज इन S1K, S2K और S3K बाइक्स की टॉप स्पीड क्रमश: 45 किलोमीटर, 70 किलोमीटर और 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। एग्जीक्युटिव सीरीज वाली E1K, E2K और E3K इलेक्ट्रिक बाइक्स की टॉप स्पीड 40 किलोमीटर, 60 किलोमीटर और 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। माइलेज की बात करें तो पोलैरिटी की ये इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्जिंग में 80 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक चलेंगी।
फीचर्स- पोलैरिटी की इन सभी इलेक्ट्रिक बाइक्स की खास बात यह है कि इन्हें पेडल से भी चलाया जा सकता है। इनमें हब-माउंटेड ब्रशलेस डायरेक्ट करंट (BLDC) मोटर और लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। ये स्मार्ट बाइक्स एक ऐप के माध्यम से आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट हो सकती हैं। दोनों सीरीज के टॉप मॉडल्स, यानी S3K और E3K में जीपीएस और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। आपको बता दें कि बेसिक बाइक्स में ये फीचर्स एक्स्ट्रा पैसा देकर लगवाया जा सकता है।
Updated on:
20 Sep 2019, 5:14 PM IST
Published on:
20 Sep 2019, 5:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.