कार रिव्‍यूज

हर महीने बढ़ रही है Toyota Glanza की बिक्री, 11000 पहुंचा आंकड़ा

कार के शौकीनों को भाई ग्लैंजा मंदी के बावजूद हर महीने बढ़ रही बिक्री कंपनी लाने वाली है सबसे सस्ता वेरिएंट
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2019, 1:23 PM IST
toyota-glanza.jpg

नई दिल्ली: अप्रैल 2019 में लॉन्च होने के बाद सेग्लैंजा की बिक्री लगातार बढ़ रही है। और सिंतबर में इस कार की बिक्री सबसे अधिका हुई यानि हम कह सकते हैं कि मंदी के दौर में भी ग्लैंजा का जादू लोगों के ऊपर चल रहा है । सिंतबर महीने की बिक्री के बाद ग्लैंजा की अब तक भारत में 11000 यूनिट्स बिक चुकी हैं। वहीं सितंबर की बात करें टोयोटा ग्लैंजा की सिंतबर 2019 में 2952 यूनिट बेचीं गयी है। वहीं अगस्त में 2322 यूनिट बेचीं गयी थी।

अप्रैल में लॉन्च होने के बाद पहले ही महीने इस कार की 360 यूनिट, मई में 2141 यूनिट बिकीं थी जबकि जून और जुलाई में इस कार की बिक्री में कमी देखी गई थी। जून में ग्लैंजा की मात्र 1919 यूनिट बिकीं थी जबकि जुलाई में ग्लैंजा की केवल 1804 यूनिट्स ही बिकीं थी ।

आपको बता दें कि बढ़ती बिक्री को देखते हुए और कस्टमर्स पर पकड़ बनाए रखने के लिए कंपनी ने ग्लैंजा का सबसे सस्ता वेरिएंट लॉन्च करने का ऐलान किया है लेकिन इसी के साथ कंपनी ने अपनेो मौजूदा वेरिएंट की कीमत में इजाफा करने का फैसला भी किया है।

इंजन और माइलेज-

टोयोटा ने ग्लैंजा को दो इंजन विकल्प के साथ उपलब्ध कराया है जिसमें 1.2 लीटर डुअल जेट डुअल वीवीटी इंजन तथा माइल्ड हाइब्रिड इंजन है। माइल्ड हाइब्रिड इंजन इसके बेस वेरिएंट जी में उपलब्ध है। माइलेज की बात करें ग्लैंजा का माइल्ड हाइब्रिड इंजन 23.87 किमी/लीटर तथा डुअल जेट इंजन मैन्युअल में 21 किमी/लीटर व सीवीटी ऑटोमेटिक में 19.56 किमी/लीटर का माइलेज देता है।

Updated on:
3 Oct 2019, 1:23 PM IST
Published on: